JEE Main 2021 Answer Key: जेईई मेंस 2021 फेज-1 की आंसर की हुई जारी, जानें कैसे करें चेक और आपत्तियां
जेईई मेंस 2021 फेज-1 की आंसर की हुई जारी: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2021 परीक्षा की उत्तर कुंजी (आंसर की) जारी कर दी गई है। फरवरी सेशन के लिए आयोजित जेईई मेंस की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की गगई है। जो भी अभ्यर्थी आंसर की से संतुष्ट नहीं है, उन्हें आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा। जेईई मेन का पहला सेशन 23 से 26 फरवरी के बीच आयोजित हुआ था। जो भी छात्र 23 से 26 फरवरी तक आयोजित परीक्षा शामिल हुए थे वो वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आपत्तियां उठा सकते हैं।

जेईई मेंस 2021 आंसर की को कैसे करें चेक?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं
2. होमपेज पर, जेईई मेन आंसर की के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
3. आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा
4. अपने पंजीकरण / रोल नंबर और पासवर्ड सबमिट करें
5. जेईई मेंस की आंसर की आपके स्क्रीन पर दिखाई देगी।
6. डाउनलोड करें और इसे अपनी रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं के साथ मिलाएं।
जेईई मेंस आंसर की 2021 के खिलाफ आपत्तियां या शिकायत कैसे करें?
1. आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2. आंसर की को लेकर ''Challenge (s) regarding Answer Key'' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि, सिक्योरिटी पिन डालें और सबमिट करें।
4. इसके बाद प्रश्न आईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी, जेईई (मुख्य) फरवरी 2021 के लिए
5. उसके बाद कॉलम में 'सही विकल्प' आएगा, अगर आप उस उत्तर से सहमत हैं तो ओके कीजिए
6. यदि आप इस विकल्प को चुनौती देना चाहते हैं, तो आप चेक बॉक्स पर क्लिक करके अगले चार कॉलमों में दी गई किसी भी एक या अधिक विकल्प आईडी का उपयोग कर सकते हैं।
7. आपको इसके लिए सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे (सभी डॉक्यूमेंट एक ही PDF फाइल में होने चाहिए)
8. इसके लिए आपको अंत में 200 रुपये का भुगतान शुल्क देना होगा।
कब होगी जेईई मेन की दूसरे चरण की परीक्षा
जेईई मेन की दूसरे चरण की परीक्षा मार्च 2021 में शुरू की जाएगी। दूसरे चरण की परीक्षा 15, 16, 17 और 18 मार्च को आयोजित की जाने वाली हैं। इसके बाद तीसरा चरण 27 से 30 अप्रैल और चौथा चरण 24 से 28 मई 2021 तक आयोजित की जाएगी।