क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

JEE Advanced admit card 2020: जेईई एडवांस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें

Google Oneindia News

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने सोमवार को जेईई एडवांस परीक्षा (JEE Advanced admit card 2020) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड या फिर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी ना आए, इसलिए इस खबर में नीचे भी इसका डायरेक्ट लिंक दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

Recommended Video

JEE Advanced Admit Card 2020: जारी हो गए Exam के Admit Card, यहां से करें डाउनलोड | वनइंडिया हिंदी
admit card, jee advanced admit card, JEE Advanced 2020 exam, JEE Advanced, JEE Advanced 2020, jee, exam, how to register for jee advance, jee advance registration starts, registration for jee advance exam, जेईई, परीक्षा, जेईई एडवांस परीक्षा 2020, जेईई एडवांस परीक्षा, जेईई एडवांस, जेईई एडवांस परीक्षा 2020 के लिए रिजस्ट्रेशन, जेईई एडवांस परीक्षा 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें, एडमिट कार्ड, जेईई एडवांस एडमिट कार्ड

आपको बता दें जेईई मेन परीक्षा 2020 में पास होने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस परीक्षा दे सकते हैं। छात्र चाहें तो खबर में बताए गए आसान चरण की मदद से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस परीक्षा 2020 का आयोजन 27 सितंबर, 2020 में किया जाएगा। वहीं जेईई एडवांस का रिजल्ट 5 अक्टूबर, 2020 तक जारी हो सकता है। इसके बाद सीट आवंटन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर, 2020 से शुरू हो जाएगी।

कैसे डाउनलोड करें JEE Advanced admit card 2020-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिख रहे 'JEE Advanced 2020 admit card' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देने लगेगा।
  • इसके बाद जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगइन करें।
  • अब आपका जेईई एडवांस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  • इसे यहां से डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

NHM MP Recruitment 2020: नेशनल हेल्थ मिशन में 3800 पदों पर हो रही भर्ती, जानिए सारी डिटेल्सNHM MP Recruitment 2020: नेशनल हेल्थ मिशन में 3800 पदों पर हो रही भर्ती, जानिए सारी डिटेल्स

Comments
English summary
JEE Advanced admit card 2020 released on official website download from here direct link
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X