JAC 8th Result 2020: झारखंड 8वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां से लें पूरी जानकारी
नई दिल्ली। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) राज्य के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 8वीं का रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। जिन छात्रों ने झारखण्ड 8वीं परीक्षा 2020 दी थी, वह अपना रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें झारखंड 8वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन फरवरी मार्च 2020 में किया गया था।
हालांकि कक्षा 8 के रिजल्ट के बारे में झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है। लेकिन ऐसी संभावना है कि रिजल्ट की घोषणा देशभर में लगे लॉकडाउन के खत्म होने के बाद की जा सकती है। सरकार की घोषणा के अनुसार, देश में लॉकडाउन की स्थिति 14 अप्रैल 2020 तक रहेगी। इससे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 8 और कक्षा 9 के परिणामों की घोषणा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया था। इन दोनों कक्षाओं का ही रिजल्ट मार्च में आने वाला था।
इसके अलावा झारखंड सरकार ने राज्य के विद्यालयों में कक्षा 5 से कक्षा 7 तक पढ़ने वाले छात्रों को बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा के लिए प्रोन्नत किए जाने की घोषणा पहले ही कर दी है। कक्षा 8 और कक्षा 9 के रिजल्ट को स्थगित करने और कक्षा 5 से 7 तक के छात्रों को बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा के लिए प्रोन्नत किए जाने की घोषणाएं कोरोना वायरस के कारण की गईं।
बता दें भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। चीन के वुहान शहर से फैलने शुरू हुए इस वायरस ने यूरोपीय और पश्चिमी देशों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना वायरस से दुनियाभर में अभी तक करीब 37,831 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दुनियाभर में बीमारी से संक्रमित होने वालों की संख्या 786,545 हो गई है। वहीं भारत में अभी तक संक्रमित मामलों की संख्या 1205 हो गई है, जबकि इस महामारी से 32 लोगों की मौत भी हुई है।
यूजीसी नेट, जेएनयूईई समेत इन परीक्षाओं की रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई