ISRO Result 2020: इसरो वैज्ञानिक/इंजीनियर रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) इसरो ने वैज्ञानिक / इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस) भर्ती परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इसरो वैज्ञानिक इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए उपस्तिथ हुए थे, वह इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर इसरो वैज्ञानिक इंजीनियर रिजल्ट 2020 (ISRO Scientist Engineer Result 2020) ऑनलाइन देख कर सकते हैं।
इसरो ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वैज्ञानिक / इंजीनियर 'एससी' (इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस) पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं। इसरो भर्ती 2020 लिखित परीक्षा 12 जनवरी, 2020 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार नीचे दिए गए इसरो वैज्ञानिक इंजीनियर रिजल्ट 2020 डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
रिजल्ट की जांच करने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक दिए गए हैं-
- इसरो वैज्ञानिक / इंजीनियर 'एससी' [इलेक्ट्रॉनिक्स] रिजल्ट 2020 (ISRO Electronics Scientist Engineer Result 2020)
- इसरो वैज्ञानिक / इंजिनियर 'एससी' [इलेक्ट्रॉनिक्स-एससीएल] रिजल्ट 2020 (ISRO Electronics-SCL Scientist Engineer Result 2020)
- इसरो वैज्ञानिक / इंजिनियर 'एससी' [कंप्यूटर विज्ञान] रिजल्ट 2020 (ISRO Computer Science Scientist Engineer Result 2020)
बता दें एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों (Primary Schools) में 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट भी जारी हुआ है। इसमें कुल 146060 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बैठक के तत्काल बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। हालांकि उम्मीदवार अपना परिणाम एक दिन बाद यानी बुधवार को डाउनलोड कर सकेंगे, लेकिन 12 मई को सफल अभ्यर्थियों की संख्या का पता चल जाएगा। रिजल्ट का इंतजार कर रहे करीब चार लाख उम्मीदवार परीक्षा नियामक प्राधिकारी (उत्तर प्रदेश, प्रयागराज) की आधिकारिक वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बता दें रिजल्ट घोषित किए जाने से पहले परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में परीक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें पाठ्यक्रम से बाहर किए गए हिंदी साहित्य के तीन प्रश्नों को लेकर निर्णय हुआ। दरअसल इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि तीन प्रश्नों के अंक सभी को एक समान देकर मेरिट बनाई जाए या फिर इन्हें बाहर करते हुए 150 की जगह 147 अंकों पर ही मेरिट बनाकर रिजल्ट घोषित किया जाए।
UP Assistant Teacher Recruitment 2020: यूपी सहायक शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी