ISRO SAC Recruitment 2020: इसरो में सरकारी नौकरी का मौका, 1 मई तक करें आवेदन
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) इसरो ने कोरोना वायरस संकट को देखते हुए तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक, इंजीनियर, नर्स, तकनीशियन समेत कई पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब 1 मई, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 अप्रैल 2020 थी। चयनित उम्मीदवारों को अहमदाबाद में तैनात किया जाएगा।
पदों का विवरण?
- वैज्ञानिक / इंजीनियर-एसडी (इलेक्ट्रॉनिक्स)
- वैज्ञानिक / अभियंता-एससी (भौतिकी)
- वैज्ञानिक / इंजीनियर-एससी (कंप्यूटर)
- वैज्ञानिक / इंजीनियर-एससी (कंप्यूटर)
- वैज्ञानिक / इंजीनियर-एससी (इलेक्ट्रॉनिक्स)
- वैज्ञानिक / इंजीनियर-एससी (मैकेनिकल)
- वैज्ञानिक / इंजीनियर-एससी (स्ट्रक्चरल)
- वैज्ञानिक / इंजीनियर-एससी (इलेक्ट्रिकल)
- तकनीकी सहायक (इलेक्ट्रोनिक्स)
- तकनीकी सहायक (मकैनिकल)
- तकनीकी सहायक (सिविल)
- तकनीकी सहायक (इलेक्ट्रिकल)
- तकनीशियन-बी (फिटर)
- तकनीशियन-बी (मकैनिस्ट)
- तकनीशियन-बी (इलेक्ट्रोनिक्स)
- तकनीशियन-बी (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)
- तकनीशियन-बी (पल्मंबर)
- तकनीशियन-बी (कारपेंटर)
- तकनीशियन-बी (इलेक्ट्रीशियन)
- तकनीशियन-बी (केमिकल)
- ड्राफ्टमेन-बी (मकैनिकल)
आयु सीमा क्या है?
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 18 से 35 वर्ष है। इसमें सरकारी मानदंडों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
इन पदों पर उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 1 मई या उससे पहले किए जा सकते हैं। 1 मई, 2020 के बाद आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भविष्य की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी डाउनलोड कर लें। आप नीचे दिए गए आसान चरण के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-
- सबसे पहले इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
- अब यहां दिखाई दे रहे Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको इसरो एसएसी भर्ती 2020 का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
- फिर आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर आवेदन पत्र दिखाई देने लगेगा, इसमें अपना विवरण दर्ज करें।
- आखिर में आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
इसरो एसएसी भर्ती 2020 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
इसरो एसएसी भर्ती 2020 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
Delhi University: दिल्ली विश्विद्यालय ने रेगुलर, ओपन कॉलेज समेत सभी परीक्षाएं स्थगित की