IOCL Recruitment 2020: इंडियन ऑयल में 600 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन करने का तरीका
नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने टेक्निकल अप्रेंटिस और नॉन-टेक्निकल ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईओसीएल अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com पर जा सकते हैं। इन पदों पर 21 जून या उससे पहले आवेदन किया जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पश्चिमी भारत (महाराष्ट्र और गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा और दादर एवं नागर हवेली) में 600 पदों को भरा जाएगा।
इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 मार्च, 2020 थी। साथ ही पदों की संख्या तब 500 थी, जिसे बढ़ाकर 600 किया गया है। ये बात ध्यान रखें जो उम्मीदवार 22 फरवरी से 20 मार्च, 2020 के बीच आवेदन कर चुके हैं, वह दोबारा आवेदन न करें। आईओसीएल अप्रेंटिस की अधिसूचना इम्पलॉयमेंट पेपर में 22 से 28 फरवरी, 2020 तक छपी थी। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यताओं को पूरा करना होगा। इस खबर में नीचे आधिकारिक अधिसूचना, पदों से संबंधित अन्य जानकारी और ऑनलाइन एप्लीकेशन का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
जरूरी तारीख-
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 जून, 2020 है। इसके बाद कोई उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकता है।
विभिन्न राज्यों में इस प्रकार है पदों की संख्या-
महाराष्ट्र- 190 पद+37 पद
- टेक्निकल अप्रेंटिस- मकैनिकल
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इलैक्ट्रोनिक
- टेक्निकल अप्रेंटिस इंस्ट्रूमेंटेशन
- टेक्निकल अप्रेंटिस- सिविल
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इलैक्ट्रिकल और इलैक्ट्रोनिक्स
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इलैक्ट्रोनिक्स
गुजरात- 75 पद+15 पद
- टेक्निकल अप्रेंटिस- मकैनिकल
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इलैक्ट्रिकल
- टेक्निकल अप्रेंटिस इंस्ट्रूमेंटेशन
- टेक्निकल अप्रेंटिस- सिविल
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इलैक्ट्रिकल और इलैक्ट्रोनिक्स
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इलैक्ट्रोनिक्स
छत्तीसगढ़- 10 पद+02 पद
- टेक्निकल अप्रेंटिस- फिटर
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इलैक्ट्रीशियन
- टेक्निकल अप्रेंटिस इलैक्ट्रोनिक्स
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इंस्ट्रूमेंट
- टेक्निकल अप्रेंटिस- मकैनिस्ट
दादर और नागर हवेली- 03 पद+01 पद
- टेक्निकल अप्रेंटिस- फिटर
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इलैक्ट्रीशियन
- टेक्निकल अप्रेंटिस इलैक्ट्रोनिक्स
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इंस्ट्रूमेंट
- टेक्निकल अप्रेंटिस- मकैनिस्ट
गोवा- 10 पद+01 पद
- टेक्निकल अप्रेंटिस- फिटर
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इलैक्ट्रीशियन
- टेक्निकल अप्रेंटिस इलैक्ट्रोनिक्स
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इंस्ट्रूमेंट
- टेक्निकल अप्रेंटिस- मकैनिस्ट
गुजरात- 10 पद+02 पद
- टेक्निकल अप्रेंटिस- फिटर
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इलैक्ट्रीशियन
- टेक्निकल अप्रेंटिस इलैक्ट्रोनिक्स
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इंस्ट्रूमेंट
- टेक्निकल अप्रेंटिस- मकैनिस्ट
महाराष्ट्र- 30 पद+06 पद
- टेक्निकल अप्रेंटिस- फिटर
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इलैक्ट्रीशियन
- टेक्निकल अप्रेंटिस इलैक्ट्रोनिक्स
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इंस्ट्रूमेंट
- टेक्निकल अप्रेंटिस- मकैनिस्ट
मध्य प्रदेश- 40 पद+08 पद
- टेक्निकल अप्रेंटिस- फिटर
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इलैक्ट्रीशियन
- टेक्निकल अप्रेंटिस इलैक्ट्रोनिक मकैनिक
- टेक्निकल अप्रेंटिस- इंस्ट्रूमेंट मकैनिक
- टेक्निकल अप्रेंटिस- मकैनिस्ट
ट्रेड अप्रेंटिस- अकाउंटेंट
- छत्तीसगढ़- 4 पद+1 पद
- गोवा- 3 पद+1 पद
- गुजरात- 24 पद+4 पद
- महाराष्ट्र- 59 पद +12 पद
- मध्य प्रदेश- 22 पद+4 पद
ट्रेड अप्रेंटिस- डाटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर अप्रेंटिस)
- गुजरात- 2 पद
- महाराष्ट्र- 9 पद+1 पद
- मध्य प्रदेश- 1 पद
ट्रेड अप्रेंटिस- डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर)
- गुजरात- 2 पद
- महाराष्ट्र- 9 पद+1 पद
- मध्य प्रदेश- 1 पद
ट्रेड अप्रेंटिस- रीटेल सेल्स असोसिएट
- फ्रेशर अप्रेंटिस महाराष्ट्र- 2 पद
- स्किल सर्टिफिकेट होल्डर महाराष्ट्र- 2 पद
शैक्षिक योग्यता-
- ट्रेड अप्रेंटिस- 10वीं पास हो और ट्रेड में 2 साल का पूर्णकालिक आईटीआई।
- टेक्निकल अप्रेंटिस- तीन साल का संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा।
- नॉन टेक्निकल अप्रेंटिस- सामान्य और ओबीसी उम्मीदवार 50 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विष्य में ग्रेजुएट हों। एससी/एसटी/पीडब्लूडी उम्मीदवारों के अंक 45 फीसदी होने चाहिए।
कैसे होगा चयन-
ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा होगी।
- पदों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
- आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
- ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए यहां क्लिक करें।
UP
Board
10th-12th
Result
2020:
जानिए
कब
तक
आएगा
यूपी
बोर्ड
10वीं-12वीं
का
रिजल्ट