IGNOU TEE admit card 2020: इग्नू जल्द जारी करेगा टर्मएंड परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानिए कैसे करना है डाउनलोड
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) जून सेशन की टर्मएंड परीक्षा के एडमिट कार्ड (IGNOU TEE admit card 2020) जल्द ही जारी कर देगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार टर्मएंड की परीक्षा में बैठेंगे वह एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उन्हें इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए खबर में बताए आसान चरणों की मदद भी ले सकते हैं।
इग्नू टीईई एडमिट कार्ड 2020 कैसे डाउनलोड करें-
- सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद यहां दिखाई दे रहा 'Student Support' लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर रिजल्ट्स सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर लिस्ट में दिखाई दे रहे हॉल टिकट/एडमिट कार्ड वाले लिंक पर जाएं।
- अब यहां 'TEE admit card 2020' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद इसमें मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब इग्नू टीईई एडमिट कार्ड 2020 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- यहां से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
- भविष्य की सुविधा के लिए इसका प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
इग्नू टीईई परीक्षा 2020 सितंबर महीने में ही आयोजित होंगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले लॉगइन करना होगा और फिर उसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में इग्नू टीईई एडमिट कार्ड 2020 अपने साथ लेकर आना होगा। जो इसे लेकर नहीं आएंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए जारी सभी नियमों का पालन किया जाएगा। सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखा जाएगा और सभी का मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। इसका लिंक खबर में नीचे भी दिया गया है।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।