HPBOSE Exam Datesheet 2021: हिमाचल प्रदेश 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट हुई जारी, यहां चेक करें टाइमटेबल
HPBOSE Exam Datesheet 2021: हिमाचल प्रदेश 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का डेटशीट हुआ जारी, यहां चेक करें टाइमटेबल
HPBOSE Exams Date-sheet 2021: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं (सेकेंडरी) और 12वीं (सीनियर सेकंडरी) की वार्षिक परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। एचपीबोस ने दोनों परीक्षों का डेटशाटी जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा 13 अप्रैल से शुरू होने वाली है। एचपीबोस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए टाइम-टेबल जारी किया है। बोर्ड के मुताबिक कक्षा 10 की परीक्षाएं 13 अप्रैल से शुरू होंगी और 28 अप्रैल को समाप्त होंगी। वहीं 12 की परीक्षाएं 13 अप्रैल से शुरू होंगी और 10 मई को खत्म होंगी।
दोनों परीक्षाओं की डेटशीट परीक्षार्थी इस लिंक पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक करके पूरी डेटशीट आप देख सकत हैं और उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं।
-HPBoSE class 10 date sheet 2021
-HPBoSE class 12 date sheet 2021
HPBOSE Board के मुताबिक ये परीक्षाएं पेन-पेपर मोड पर ली जाएंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 8.45 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित कराई जाएंगी। वहीं 12वीं की परीक्षा ईवनिंग शिफ्ट में दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। क्लास 12 के लिए 13 अप्रैल को पहली परीक्षा इंग्लिश होगी। 14 अप्रैल को कमेस्ट्री, 17 अप्रैल को संस्कृत और 19 अप्रैल को हिंदी की परीक्षा होगी। वहीं 10वीं बोर्ड एग्जाम के पहले दिन हिन्दी की परीक्षा होगी।
जानिए कब होगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश बोर्ड के मुताबिक थ्योरी से पहले ही प्रैक्टिकल परीक्षाएं राज्य में ली जाएंगी। बोर्ड द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 10वीं कक्षा के प्रैक्टिकल्स एग्जाम 26 मार्च से 8 अप्रैल 2021 के बीच होगी। वहीं 12वीं के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम्स 24 मार्च से 8 अप्रैल 2021 के बीच आयोजित कराई जाएगी। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि इस समय सीमा में ही सभी स्कूलों को खुद प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करवानी हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वो इनके प्रश्नपत्र तैयार नहीं करेगा।