HPBOSE 12th Results 2020: हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने आज यानी गुरुवार को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी थी वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस खबर में नीचे भी रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी आप रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट चेक करने के लिए आसान चरण भी बताए गए हैं।
बता दें कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 4 मार्च से 27 मार्च के बीच हुआ था। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। छात्र भविष्य की सुविधा के लिए आधिकारिक वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं। हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद से ही वेबसाइट डाउन चल रही है। ऐसे में छात्रों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रिजल्ट कैसे देखें-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- अब यहां होमपेज पर रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक दिया गया है, उसपर क्लिक कर दें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सब्मिट बटन पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- छात्र चाहें तो यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
वहीं अन्य राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की बात करें तो बिहार, गुजरात ने रिजल्ट जारी कर दिया है। अब उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट 27 जून की दोपहर करीब 12.30 बजे जारी कर सकता है।
TS Inter Result 2020: आज शाम तक इंटर का रिजल्ट जारी करेगा तेलंगाना बोर्ड, जानिए चेक करने का तरीका