HBSE 12th Result 2020: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी, यहां जानें
नई दिल्ली। हरियाणा बोर्ड एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 15 मई के बाद घोषित किया जाएगा। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE) हरियाणा बोर्ड आर्ट्स, कोमर्स और विज्ञान स्ट्रीम के लिए एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2020 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी होगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। इस साल परीक्षा में दो लाख छात्र शामिल हुए थे।
बता दें हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा 3 मार्च, 2020 से शुरू हुई थी। परीक्षा 31 मार्च को समाप्त होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण परीक्षाएं 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गईं। हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा की नई डेटशीट कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए बाद में जारी करेगा।
हरियाणा बोर्ड एचबीएसई की जरूरी बातें-
- बोर्ड का नाम- बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा
- परीक्षा का नाम- एचबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा
- एचबीएसई 12वीं परीक्षा की तारीख- 3 मार्च से 31 मार्च 2020 (स्थगित)
- एचबीएसई 12वीं रिजल्ट की तारीख- 15 मई 2020 (अपेक्षित)
- एचबीएसई कक्षा 12वीं रीचेकिंग आवेदन की तारीख- जून 2020
- एचबीएसई कक्षा 12वीं रीचेकिंग रिजल्ट की तारीख- जून 2020
- एचबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2020 की तारीख- जुलाई 2020
- एचबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम की तारीख- जुलाई 2020
- आधिकारिक वेबसाइट- www.bseh.org.in
एचबीएसई 12वीं परीक्षा का परिणाम कैसे चेक करें?
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org पर जाएं।
- होम स्क्रीन पर दिखाई दे रहे एचबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- होम पेज पर अपना रोल नंबर,कोर्स, नाम या जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखने लगेगा।
- अब आप यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
बता दें बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने 12वीं का रिजल्ट जारी नहीं किया है और ना ही इसे लेकर कोई अधिसूचना जारी की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि रिजल्ट 15 मई तक आ सकता है।