Gujarat Board SSC Result 2022: 10वीं की परीक्षा दी है तो जानिए कब आएगा आपका रिजल्ट
गांधीनगर। गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की ओर से कक्षा 10 के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम कब आएगा, ये तारीख अब पता चल गई है। गुजरात बोर्ड एसएससी रिजल्ट-2022 के बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि, बोर्ड 15 जून 2022 को रिजल्ट जारी करेगा। उन्होंने कहा कि, जीएसईबी-10 का रिजल्ट 2022 की पहली छमाही तक घोषित कर दिया जाएगा।

गुजरात बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2022 घोषित करेगा
बोर्ड की ओर से कहा गया है कि, जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दी थी, वे जीएसईबी की आधिकारिक साइट gseb.org के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। परिणाम संभवतः जून 2022 की पहली छमाही तक घोषित किया जाएगा। कक्षा 10 के परिणाम सभी उपस्थित उम्मीदवारों द्वारा जीएसईबी की आधिकारिक साइट gseb.org पर देखे जा सकते हैं।

बता दें कि, GSEB कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 2022 28 मार्च, 2022 को शुरू हुई थी और 9 अप्रैल, 2022 को समाप्त हुई थी। यह परीक्षा राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा जारी सभी COVID19 दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, कक्षा 10 गुजरात बोर्ड की परीक्षा 2022 राज्य भर के लगभग 2500 परीक्षा हॉल में आयोजित की गई थी। राज्य में हर साल लगभग 10 लाख छात्र कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराते हैं। इससे पहले 2021 में, गुजरात कक्षा 10 का परिणाम 30 जून को घोषित किया गया था।
परीक्षा के लिए कुल 857204 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 17186 छात्रों को A1, 57362 छात्रों को A2, 100973 छात्रों को B1, 150432 छात्रों ने B2, 185266 छात्रों को C1 मिला था। 172253 छात्रों को सी2 और 173732 छात्रों को डी ग्रेड मिला।