क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

गुजरात के सैनिक स्कूल ने लड़कियों के लिए खोले अपने दरवाजे, अब ले सकेंगी दाखिला

Google Oneindia News

बालाचडी। गुजरात के जामनगर में बालाचडी स्थित सैनिक स्कूल में अब लड़कियां भी पढ़ाई कर सकेंगी। रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित इस स्कूल में लड़कियां अगले शैक्षणिक सत्र से दाखिला ले सकती हैं। ये फैसला सुरक्षा बलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार जारी प्रयासों के तहत लिया गया है। यहां लड़कियों को शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिला मिलना शुरू हो जाएगा। लड़कियों के लिए कुल वैकेंसी का 10 फीसदी या कम से कम 10 सीट आरक्षित रहेंगी। बाद में इस संख्या को भी बढ़ाया जाएगा।

Sainik School Balachadi, Sainik School admits girl students, defence forces, Rajkot news, Gujarat news, indian army, army school, gujarat, rajkot, girls, girl education, सैनिक स्कूल, गुजरात, भारतीय सेना, महिला शिक्षा, राजकोट, गुजरात न्यूज, गुजरात हिंदी न्यूज, आर्मी स्कूल, बालाचडी, बालाचडी सैनिक स्कूल

मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, 'रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा जारी प्रयासों के तहत रक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक सत्र 2021-2022 से लड़कियों के लिए सैनिक स्कूलों के दरवाजे खोलने का निर्णय लिया है। सैनिक स्कूल बलाचडी भी अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा 6 में लड़कियों को दाखिला देने के लिए तैयार है। कुल वैकेंसी का 10 फीसदी या न्यूनतम दस, लड़कियों के लिए आरक्षित होंगी।' प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि लड़कियों के लिए स्कूल में हॉस्टल होगा, इसके अलावा अन्य इंतजाम भी किए जाएंगे।

पढ़ाई के साथ-साथ लड़कियों को सैन्य प्रशिक्षण भी उसी तरह दिया जाएगा जैसे लड़कों को दिया जाता है। स्कूल में कक्षा 6 में लड़के और लड़कियों के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 17 अक्टूबर, 2020 से शुरू हुई थी और प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी, 2021 को किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित सारी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। वेबसाइट पर जाकर दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए होमपेज पर ही लिंक मिल जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने लगभग दो साल पहले 33 सैनिक स्कूलों में से पांच को लड़कियों को दाखिला देने की मंजूरी दी थी। इनमें चंद्रपुर (महाराष्ट्र), बीजापुर (कर्नाटक), कोडागु (कर्नाटका), कलिकिरी (आंध्र प्रदेश) और घोड़ाखाल (उत्तराखंड) स्थित सैनिक स्कूल शामिल हैं।

IBPS Clerk 2020-21: क्लर्क की नौकरी के लिए आवेदन करने का एक और मौका, नवंबर तक करें अप्लाई

Comments
English summary
gujarat balachadi sainik school opens gate for girls can take admission from next academic year
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X