GATE Exam 2021: गेट परीक्षा 2021 का शेड्यूल हुआ जारी, जानिए कब होगी परीक्षा
नई दिल्ली। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2021) एंट्रेंस परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ये शेड्यूल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) ने जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि गेट 2021 परीक्षा के लिए एप्लीकेशन की विंडो 14 सितंबर से 30 सितंबर, 2020 तक खुलेगी। इसकी आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in है। इसके साथ ही आवेदन फॉर्म को 7 अक्टूबर, 2020 तक भरा जा सकता है। आवेदन करने के बाद अगर आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि हो जाती है तो उसमें 13 नवंबर, 2020 तक सुधार भी किया जा सकता है।
इसके अलावा अगर एडमिट कार्ड की बात करें, तो ये 8 जनवरी, 2020 तक जारी हो जाएंगे। जारी किए शेड्यूल के मुताबिक गेट 2021 परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी से 14 फरवरी के बीच में किया जाएगा। ये परीक्ष दो शिफ्ट में की जाएगी। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक की होगी। इसके अलावा दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक होगी। हालांकि जरूरत पड़ने पर शिफ्ट के इस समय में बदलाव भी किया जा सकता है।
गेट में इस साल नए विषयों को भी जोड़ दिया गया है। ये दो नए विषय पर्यावरण विज्ञान, इंजीनियरिंग व मानविकी और सामाजिक विज्ञान हैं। जिसके बाद अब विषयों की संख्या 25 से बढ़कर 27 हो गई है। इसके साथ ही छात्रों को सुविधा देने हेतु पात्रता मानदंड में भी छूट सहित कई अन्य बदलाव किए गए हैं। नए नियमों के मुताबिक अब बीटेक कोर्स के तीसरे वर्ष के छात्र भी गेट की परीक्षा देने के लिए योग्य माने जाएंगे। ये फैसला सभी 23 आईआईटी के निदेशकों ने एक बैठक में लिया है।
आईआईटी बॉम्बे गेट 2021 का आयोजन कर रहा है। आपको बता दें गेट परीक्षा का आयोजन इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला में एमटेक और एमएससी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। वहीं साल 2020 की गेट परीक्षा की बात करें तो इस बार परीक्षा का आयोजन 1-9 फरवरी, 2020 को हुआ था। जिसमें 25 विषय शामिल थे। इसका रिजल्ट 13 मार्च को जारी किया गया है। इस साल परीक्षा का आयोजन आईआईटी दिल्ली ने करवाया था। छात्रों को गेट 2021 परीक्षा से जुड़ी अन्य किसी भी तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
BECIL Recruitment 2020: असिस्टेंट कंसल्टिंग एडिटर सहित कई पदों पर भर्ती, जानिए डिटेल्स