DU First Cut off List 2020: आज जारी हो सकती है दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट ऑफ लिस्ट, जानिए ताजा अपडेट
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय शनिवार को पहली कट ऑफ लिस्ट 2020 (DU First Cut off List 2020) जारी कर सकता है। कट ऑफ के आधार पर विश्वविद्यालय में 12 अक्टूबर, 2020 से दाखिले शुरू होंगे। कट ऑफ को पहले कुछ कॉलेज द्वारा जारी किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय सभी कॉलेजों द्वारा जारी कट ऑफ को एक साथ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि कॉलेज आज विश्वविद्यालय से कट ऑफ लिस्ट साझा करेंगे। तो चलिए अब जान लेते हैं कि विश्वविद्यालय में पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद दाखिले का पूरा शेड्यूल क्या है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, 12 अक्टूबर, 2020 को डीयू की पहली कट ऑफ लिस्ट 2020 के माध्यम से यूजी पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला शुरू होगा। दाखिला प्रक्रिया 12 अक्टूबर, 2020 से 14 अक्टूबर, 2020 की शाम 5 बजे तक चलेगी। दाखिले के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद ये आपको डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर मिल जाएगी।
डीयू पहली कट ऑफ लिस्ट 2020- यहां जानिए पूरा शेड्यूल-
छात्र यहां यूजी मेरिट आधारिक, यूजी प्रवेश परीक्षा आधारित और पीजी कोर्स में दाखिले के लिए पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
प्रक्रिया और तारीखें-
- यूजी में पहली कट ऑफ लिस्ट के आधार पर दाखिला- 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर, 2020
- यूजी मेरिट-आधारित शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख- 16 अक्टूबर, 2020
- पहली कट ऑफ लिस्ट पर यूजी एंट्रेंस आधारित दाखिला- 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर, 2020
- यूजी में दाखिले के लिए फीस के भुगतान की अंतिम तारीख- 23 अक्टूबर, 2020
- पीजी में पहली कट ऑफ लिस्ट के आधार पर दाखिला- 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, 2020
- पीजी कोर्स में फीस के भुगतान की अंतिम तारीख- 30 अक्टूबर, 2020
यूजी कोर्स के लिए कुल 5 कटऑफ लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सभी छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लगभग दो दिन दिए जाएंगे और फीस भुगतान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 2 दिन अलग से दिए जाएंगे। डीयू में दाखिले का पूरा शेड्यूल सितंबर में जारी किया गया था। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार डीयू प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से 2 दिन पहले 10 अक्टूबर, 2020 को विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पहली कट ऑफ सूची जारी करने की योजना बना रहा है। हालांकि इसपर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने अभी तक पहली कट ऑफ लिस्ट जारी करने की तारीख तय नहीं की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शनिवार, 10 अक्टूबर तक पूरी लिस्ट जारी नहीं की जा सकती है क्योंकि उन्होंने तब तक कॉलेजों को सूची सौंपने के लिए समय दिया है।