DMRC CBT Answer Key 2020: दिल्ली मेट्रो परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (डीएमआरसी) ने 1493 पदों पर भर्ती के लिए जो परीक्षा आयोजित की थी, उसकी आंसर-की जारी हो गई है। इस परीक्षा के द्वारा असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) आयोजित किया गया है। उम्मीदवार दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए लिंक से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 21, 23 और 26 फरवरी को विभिन्न केंद्रों पर किया था, इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। उम्मीदवार अगर चाहें तो डीएमआरसी आंसर-की के उत्तरों पर भी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 4 मार्च (दोपहर 1:59 बजे) है। आपत्तियों पर विचार किया जाएगा और फिर अंतिम आंसर-की जारी की जाएगी। परिणाम अंतिम आंसर-की के आधार पर तैयार किए जाएंगे।
डीएमआरसी आंसर-की 2020 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाएं।
- अब मुख्य टैब में लिंक 'करियर' पर क्लिक करें।
- इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और 'DMRC/HR/Rectt./I/2019' पर जाएं।
- अब लॉग-इन पर क्लिक करना होगा और अपनी जानकारी देनी होगी।
- लॉग-इन के बाद उम्मीदवार आवेदित पद की सीबीटी के लिए 'आंसर-की' डाउनलोड कर पाएंगे।
- इसके साथ ही किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
डीएमआरसी एएम/जेई सीबीटी 2020 'आंसर-की' डाउनलोड
'आंसर-की' डाउनलोड और ऑब्जेक्शंस के लिए डायरेक्ट लिंक
चारों
दोषियों
को
कल
ही
होगी
फांसी,
फैसला
सुनते
ही
क्या
बोले
निर्भया
के
माता-पिता