BSTC Result 2020: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक
नई दिल्ली। राजस्थान के प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बीएसटीसी रिजल्ट 2020 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंग सिंह डोटासरा ने घोषित किया है। रिजल्ट को राजस्थान के प्रारंभिक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट predeled.com पर जाकर देखा जा सकता है। इस खबर में रिजल्ट चेक करने के लिए आसान चरण बताए गए हैं, उम्मीदवार उनकी मदद भी ले सकते हैं। इसके अलावा खबर में रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है। बता दें इस परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 31 अगस्त, 2020 को किया गया था।
कैसे चेक करें बीएसटीसी रिजल्ट 2020-
- सबसे पहले प्रारंभिक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट predeled.com पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर 'Rajasthan BSTC Result 2020' का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक कर दें।
- अब कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नई विंडो ओपन होगी, यहां अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- फिर सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
- आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- आप चाहें तो अपने रिजल्ट को यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
आपको बता दें राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन हर साल प्रारंभिक शिक्षा प्रोग्राम में डिप्लोमा के लिए दाखिले हेतु किया जाता है। परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 फीसदी अंक लाने होते हैं। आरक्षित उम्मीदवारों को कम से कम 45 फीसदी अंक लाने होते हैं। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए राजस्थान बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। जिसका डायरेक्ट लिंक खबर में नीचे भी दिया गया है।
राज्य के 6.5 लाख छात्रों के अध्ययन की निरंतरता के लिए प्री D.El.Ed. परीक्षा का आयोजन व समयबद्ध परिणाम जारी कर बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया गया। सभी भावी शिक्षकों को बधाइयाँ व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। इस कार्य के लिए विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद। pic.twitter.com/IwwWFBXoEc
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) October 7, 2020
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।
NEET Result 2020: एनटीए इस दिन जारी करेगा नीट परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक