बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किए 10वीं प्रैक्टिकल एग्जाम के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
नई दिल्ली, जनवरी 08। बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए जारी किए गए हैं। आपको बता दें कि जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

जनवरी और फरवरी में होंगी परीक्षा
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ये प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 20 से 22 जनवरी और फिर 17 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल एग्जाम 20 से 22 जनवरी के बीच आयोजित होंगी। वहीं थ्यौरी परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित होंगी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आयोजित की जाएगी।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर 'बिहार बोर्ड मैट्रिक एडमिट कार्ड 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले स्टेप में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें।