क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Bombay High Court Vacancy 2021: बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर पदों के लिए निकाली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Bombay High Court Recruitment 2021: बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

Google Oneindia News

Bombay High Court Recruitment 2021: बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के तहत बॉम्बे एचसी ने स्टेनोग्राफर हॉयर ग्रेड (Stenographer Higher Grade) और स्टेनोग्राफर लोअर ग्रेड (Stenographer Lower Grade) के पदों के लिए आवेदन जारी किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bhc.mahaonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवार 18 फरवरी से 05 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के दोनों पदों के लिए तीन-तीन भर्तियां निकाली हैं, यानी कुल छह नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये होगा।

Bombay High Court Recruitment

बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए कितनी रिक्तियां जारी की हैं?

- स्टेनोग्राफर हॉयर ग्रेड- तीन उम्मीदवारों का चयन होगा और तीन उम्मीदवारों का प्रतीक्षा सूची के लिए चयन किया जाएगा।
- स्टेनोग्राफर लोअर ग्रेड- तीन उम्मीदवारों का चयन होगा और तीन उम्मीदवारों का प्रतीक्षा सूची के लिए चयन किया जाएगा।

बॉम्बे हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

- बॉम्बे हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार को ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके अलावा इच्छुक उम्मीदवार को कार्यानुभव भी होना चाहिए।

बॉम्बे हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन करने की आयु सीमा क्या है?

-बॉम्बे हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष जबकि अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है।

-उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन 18 फरवरी 2021 से लेकर अंतिम तिथि 05 मार्च 2021 तक कर सकते हैं।

बॉम्बे हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर पदों के लिए सैलरी क्या होगी?

-स्टेनोग्राफर (हायर ग्रेड) के लिए, 41800 से 132300 रुपये प्रति माह
-स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड) के लिए, 38600- 122800 रुपये प्रति माह

बॉम्बे हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

- बॉम्बे हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर के पदों के लिए आपको बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bhc.mahaonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां इस '' https://bhc.mahaonline.gov.in/FORMS/Home.aspx '' लिंक पर जाएं।

बॉम्बे हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर पदों के लिए क्या होगी चयन प्रक्रिया?

बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर उम्मीदवारों का टाइपिंग स्पीड और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- MPPEB Sub Engineer results: मध्य प्रदेश सब इंजीनियर का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर आसानी से करें चेकये भी पढ़ें- MPPEB Sub Engineer results: मध्य प्रदेश सब इंजीनियर का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर आसानी से करें चेक

Comments
English summary
Bombay High Court Recruitment 2021 for Steno Higher Grade Lower Grade how to Apply bhc.mahaonline.gov.in
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X