Bihar Board Date Sheet 2021: बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित कीं, इस दिन से शुरू हैं एग्जाम
नई दिल्ली। बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। बीएसईबी ने बताया है कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2021 में आयोजित की जाएंगी। वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी, 2021 तक होगा। जानकारी के मुताबिक कक्षा 12वीं या इंटर की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक की होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक की होगी। बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 से 18 जनवरी के बीच आयोजित कराई जाएंगी। इसके साथ ही छात्रों को कूल ऑफ भी मिलेगा, यानी उन्हें 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस समय के दौरान छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने और उत्तर लिखने की योजना बनाने का अवसर मिल जाएगा।
इसके साथ ही बोर्ड ने बताया है कि स्कूलों में सामाजिक विज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों के लिए एक आंतरिक मूल्यांकन होगा। जिसके तहत इन विषयों में साक्षरता गतिविधि और परियोजना के काम के आधार पर अंक दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है। जिसका डायरेक्ट लिंक इस खबर में नीचे भी दिया गया है।
इसके साथ ही बोर्ड कुछ वैकल्पिक विषयों के लिए प्रैक्टिकल की परीक्षाएं लेगा। जो संगीत, नृत्य, फाइन आर्ट्स और होम साइंस जैसे विषयों के लिए 20 जनवरी से 22 जनवरी, 2021 तक होंगी। यहां देखें डेटशीट-
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2021 का परीक्षा कार्यक्रम। pic.twitter.com/GAC4ziUcxE
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) October 7, 2020
वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2021 का परीक्षा कार्यक्रम। pic.twitter.com/hrDYw7ovEJ
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) October 7, 2020
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
BSTC Result 2020: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक