Bihar Board 12th Result 2020: बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक
पटना। बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2020) मंगलवार शाम को घोषित कर दिया है। जिसमें इस बार 80.44 फीसदी छात्र पास हुए हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा 3 फरवरी से 13 फरवरी, 2020 के बीच आयोजित की गई थी। जिसके लिए करीब 12 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने बिहार 12वीं परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar पर जारी किया है।
Recommended Video
जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी है, वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस खबर में नीचे कुछ स्टेप्स बताए गए हैं, उनके माध्यम से भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए बिहार 12वीं रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया है। बता दें बीते साल 79.76 फीसदी छात्र पास हुए थे। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव महाजन ने कहा था कि कोरोना वायरस का बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट 2020 पर कोई असर नहीं होगा।
उन्होंने कहा था कि रिजल्ट निर्धारित तारीख पर ही घोषित किया जाएगा। कोरोना वायरस से शिक्षकों के बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2020 मूल्यांकन प्रकिया 31 मार्च तक स्थगित कर दी है। वहीं बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 और बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 अपने निर्धारित समय पर ही घोषित हुआ है।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebinteredu.in या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- यहां 'बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट 2020' लिंक दिखाई देगा, इसपर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको लॉगइन करना होगा। लॉगइन करने के लिए रोल नंबर, सेंटर नंबर आदि दर्ज करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट दिखाई देगा।
- आप चाहें तो इस रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य की सुविधा के लिए इसका प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।