Banking Job 2020: बैंक ऑफ बड़ौदा में कई पदों पर बंपर भर्ती, जानिए आवेदन करने का तरीका
नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा में बिजनेस कॉरस्पॉडेंस सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये भर्ती गुजरात, केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली और दमन और दीव में कॉनेट्रैक्ट बेसिस पर होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो पीएसयू बैंक में काम कर चुके हैं या ग्रेजुएट हैं, वह आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट होने के साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर स्किल का भी ज्ञान होना चाहिए, जैसे- एमएस ऑफिस, ईमेल, इंटरनेट चलाना आदि। इसके अलावा एमएससी (आईटी), बीई (आईटी), एमसीए और एमबीए वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
इस बात का ध्यान रखें कि जहां भर्ती हो रही है, उम्मीदवार उस संबंधित जिले या उसके पास स्थित किसी जिले का रहने वाला होना चाहिए और उसे स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। जैसे गुजराती। इसके साथ ही आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए और इसे भरने के बाद अन्य दस्तावेजों सहित इसकी हार्ड कॉपी भेजनी होगी।
पदों का विवरण-
जिला/केंद्र शासित प्रदेश- पद
- भारुच- 4 पद
- नरमदा- 2 पद
- छोटा उदयपुर- 1 पद
- वडोदरा- 3 पद
- दाहोद- 6 पद
- पंचमहल- 6 पद
- महीसागर- 4 पद
- नवसारी- 8 पद
- सूरत- 8 पद
- तापी- 2 पद
- वलसाड- 4 पद
- दादरा और नागर हवेली- 1 पद
- कुल पदों की संख्या- 49
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से जरूर पढ़ें। ये आपको आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिल जाएगी। इसके अलावा आवेदन फॉर्म भी आपको आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेगा। वहीं इस खबर में नीचे इसका लिंक भी दिया गया है। अधिसूचना में आपको शैक्षिक योग्यता और आयुसीमा सहित सारी जानकारी मिल जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने, आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
AHC Recruitment 2020: इलाहाबाद हाई कोर्ट में 102 पदों पर हो रही भर्ती, जानिए आवेदन करने का तरीका