Assam Police Recruitment 2020: असम पुलिस में 1081 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन करने का तरीका
गुवाहाटी। राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी), असम ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एसएलपीआरबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर, ड्राइवर और कई अन्य पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया अभी जारी है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जून, 2020 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं, 25 जून के बाद आवेदन नहीं किया जा सकेगा। इस भर्ती अभियान के तहत फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर, ड्राइवर सहित कुल 1081 पदों को भरा जाएगा।
पदों का विवरण-
- कुल पद- 1081
- फॉरेस्ट गार्ड- 812
- फॉरेस्टर- 144
- ड्राइवर- 50
- सर्वेयर- 35
- माहुत- 28
- स्टेनोग्राफर ग्रेड 3- 11
- कार्पेंटर- 1
आयुसीमा क्या है?
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2020 तक 38 साल से अधिक और 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए।
पदों से संबंधित अन्य किसी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों को ये सलाह भी दी जाती है कि वह किसी भी पद पर आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें। आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन करने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दिए गए हैं।
इसके अलावा अन्य विभागों में भी नौकरी निकली हुई है। कर्नाटक स्टेट पुलिस (KSP) ने कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल और सिविल पुलिस कांस्टेबल के 4014 पदों को भरा जाएगा। कुल 4014 पदों में से आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल के 444 पद, आर्म्ड पुलिस (कल्याण-कर्नाटक) के 1005 पद और सिविल पुलिस कांस्टेबल के 558 पद हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जून, 2020 है।
दिल्ली
डिफेंस
कोर
में
स्वयंसेवक
के
तौर
पर
भर्ती,
जानिए
सैलरी
सहित
पूरी
डिटेल