AP Inter Results 2020: आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी, जानिए चेक करने का तरीका
अमरावती। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) ने आज यानी शुक्रवार को आंध्र प्रदेश इंटर परीक्षा रिजल्ट 2020 जारी कर दिया है। ये रिजल्ट फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के छात्रों (AP 1st Year Inter Results 2020 and AP 2nd Year Inter Results 2020) के लिए जारी किया गया है। रिजल्ट 12 जून, 2020 की शाम 4 बजे के करीब घोषित हुआ है। जो छात्र एपी इंटर परीक्षा में शामिल हुए थे, वो आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इसके अलावा छात्र इन वेबसाइटों results.cgg.gov.in, tsbie.cgg.gov.in, manabadi.co.in से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ये परीक्षाएं लॉकडाउन लागू होने से पहले ही खत्म हो गई थीं। बीते साल इन परीक्षाओं में 10,17,600 छात्र उपस्थित हुए थे, इनमें से 5,07,302 फर्स्ट ईयर और 5,10,298 सेकेंड ईयर की परीक्षा के लिए बैठे थे। तब फर्स्ट ईयर के छात्रों का पास प्रतिशत 60% और सेकेंड ईयर के छात्रों का पास प्रतिशत 72% था।
एपी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2020 कैसे चेक करें-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाएं।
- अब यहां एपी इंटर रिजल्ट 2020 'AP Inter Results 2020' का एक्टिव लिंक दिखेगा, इसपर क्लिक कर दें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर और बाकी की जानकारी दर्ज कर लॉगइन करें।
- फिर स्क्रीन पर आपका इंटरमीडिएट रिजल्ट दिखाई देने लगेगा।
- इसके बाद आप एपी इंटर रिजल्ट मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य की सुविधा के लिए इसका प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
इस साल आंध्र प्रदेश फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर का इंटर रिजल्ट 2020 कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से देरी से जारी हुआ है। बता दें आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री ए सुरेश ने इससे पहले ये घोषणा भी की है कि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं शेड्यूल के अनुसार 3 जुलाई से आयोजित होंगी। इन्हें रद्द नहीं किया जाएगा, जैसा तेलंगाना में हुआ है।
NIRF Ranking 2020: IIT मद्रास टॉप पर, कैटेगरी वाइज देखें बेस्ट कॉलेजों की लिस्ट