AP EAMCET admit card 2020: एपी ईएएमसीईटी के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस एंट्रेंस टेस्ट (एपी ईएएमसीईटी) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह एपी ईएएमसीईटी एडमिट कार्ड 2020 को ऑनलाइन वेबसाइट sche.ap.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए खबर में बताए आसान चरणों की मदद ले सकते हैं। इस खबर में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक भी दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
कैसे डाउनलोड करें एपी ईएएमसीईटी 2020 एडमिट कार्ड-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर जाएं।
- अब यहां दिखाई दे रहे 'AP EAMCET 2020' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर 'AP EAMCET 2020 hall ticket' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवारों को इसमें मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद एपी ईएएमसीईटी 2020 एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- यहां से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
- भविष्य की सुविधा के लिए इसका प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
इंजीनियरिंग के लिए एपी ईएएमसीईटी 2020 परीक्षा 17, 18, 21 और 22 सितंबर, 2020 को आयोजित होगी। एग्रीकल्चर स्ट्रीम के लिए परीक्षा का आयोजन 23, 24 और 25 सितंबर, 2020 को होगा। वहीं परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9-12 बजे तक की होगी। और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3-6 बजे तक की होगी। आधिकारिक वेबसाइट और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
KEAM
Results
2020:
केईएएम
का
रिजल्ट
हुआ
जारी,
यहां
डायरेक्ट
लिंक
से
करें
चेक