झोपड़ी में नाबालिग को बंधक बनाकर 3 दिनों तक सामूहिक बलात्कार
भुवनेश्वर। ओडिशा के कटक जिले के जंगली एवं पहाड़ी इलाके में 17 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के आरोप में बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की का अपहरण दो लोगों ने राजधानी भुवनेश्वर से 100 किलोमीटर दूर बिंधानिमा गांव में उसके घर से छह सितंबर को कर लिया था।
तिगिरिया पुलिस थाने के प्रभारी तपन कुमार राउत ने बताया कि दोनों उसे खाली पड़े झोपड़े में ले गए। वहां चार अन्य लोग भी पहुंच गए और सभी छह लोगों ने तीन दिन तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की कुछ ग्रामीणों की मदद से उनके चंगुल से बच निकली और मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। राउत ने कहा कि हमने दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है। चार अन्य की गिरफ्तारी की कोशिशें चल रही हैं। पुलिस ने बताया कि दरिंदों ने उस नाबालिग लड़की को 3 दिनों तक उसी झोपड़ी में बंधक बनाए रखा और बलात्कार करते रहे।












Click it and Unblock the Notifications