Guru nanak jayanti: गुरु नानक देव के ये 10 अनमोल वचन, जो आपके जीवन में आएंगे काम
Guru nanak jayanti: गुरु नानक देव के ये 10 अनमोल वचन, जो आपके जीवन में आएंगे काम
नई दिल्ली, 18 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा के दिन भारत में हर साल गुरु नानक का प्रकाश उत्सव मनाया जाता है। इसे गुरु नानक जयंती भी कहते हैं। इस साल गुरु नानक जयंती 19 नवंबर 2021 को मनाया जा रहा है। गुरु नानक देव सिखों के पहले गुरु थे। गुरु नानक देव का जन्म 15 अप्रैल 1469 में हुआ था। लेकिन इनकी जयंती कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। सिख धर्म संस्थापक और सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव को उनके अनुयायी नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह नामों से भी बुलाते हैं। सिख धर्म को मानने वाले लोग गुरु नानक जयंती को प्रकास उत्सव और गुरु पर्व भी कहते हैं। गुरु नानक जी ने अपने अनुयायियों को 10 उपदेश दिए हैं। जिसका निचोड़ यही है कि ''ईश्वर एक है और वह सभी जगहों पर मौजूद है। गुरु नानक देव कहते हैं कि परमात्मा एक, अनन्त, सर्वशक्तिमान और सत्य है। आइए पढ़ें गुरु नानक देव के ये 10 अनमोल वचन।

1. ईश्वर ही सत्य अनन्त, सर्वशक्तिमान है। ईश्वर हर जगह मौजूद है, वही हम सबके पिता है।
2. कोई भी ईश्वर को तर्क के माध्यम से समझ नहीं सकता, भले ही वह उम्र भर तर्क करे।
3. केवल वही वाणी बोले, जो आपको सम्मान दिलाए।
4. जिस व्यक्ति को खुद पर विश्वास नहीं है वो कभी भी ईश्वर पर पूर्ण-रूप से विश्वास नहीं कर सकता।
5. अहंकार से ही मानवता का अंत होता है, अहंकार कभी नहीं करना चाहिए, बल्कि हृदय में सेवा भाव रख जीवन बिताना चाहिए।
6. जो प्रेम किया करते हैं,वही ईश्वर को पाते हैं।
7. ऐसे मनुष्य के आगे कभी भी अपना सिर मत झुकाएं, जो दूसरों की भिक्षा पर गुजारा करके अपने आप को उपदेशक समझता हो। जो खुद परिश्रम करके अपनी जीविका चलाता हो और दूसरों की सेवा करता हो, वही असल में सही मार्गदर्शक हो सकता है।
8. जब आप किसी की मदद करते हैं तो, ईश्वर आपकी मदद करता है, इसलिए हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहें।
9. अपने जीवन में कभी ये न सोचे की यह असंभव है।
10. जब हमारा शरीर मैला हो जाता है तो हम उसे पानी से साफ कर लेते हैं। ठीक उसी तरह जब हमारा मन मैला हो जाए तो उसे ईश्वर के जाप और प्रेम द्वारा ही स्वच्छ किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications