Fact Check: हाथरस गैंगरेप मामले में दूसरी लड़की की फोटो की जा रही वायरल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस से हाल ही में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई थी, जहां पर एक दलित लड़की के साथ पहले गांव के चार दबंगों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उसकी जीभ काटकर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। 14 सितंबर को हुई इस घटना के बाद पीड़ित लड़की के परिजन उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी। जिसके बाद से लोगों में गुस्से का माहौल है। साथ ही एक तस्वीर साझा कर लड़की के लिए इंसाफ मांगा जा रहा है।

Hathras victim

हाथरस गैंगरेप मामले में पीड़ित की मौत के बाद से ही लोगों में गुस्सा है। जिस वजह से सोशल मीडिया पर Justice For Hathras Victim नाम से मुहिम चलाई जा रही है। इसके साथ ही खेत में खड़ी एक लड़की की फोटो भी शेयर की जा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यही हाथरस गैंगरेप की पीड़ित लड़की है, लेकिन जब इस फोटो की पड़ताल की गई तो सच्चाई कुछ और ही निकली।

पहली बात तो ये कि प्रशासन या परिवार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो जारी नहीं की है। दूसरी बात पीड़ित के परिवार ने भी साफ कर दिया है कि ये उसकी तस्वीर नहीं है। ऐसे में लोग किसी दूसरी लड़की की फोटो पीड़ित की बता कर गलत तरीके से वायरल कर रहे हैं। वहीं सबसे खास बात ये कि सुप्रीम कोर्ट की साफ गाइडलाइन है कि कोई भी सार्वजनिक रूप से रेप पीड़ित की पहचान उजागर नहीं कर सकता है। ऐसा करना पूरी तरह से कानूनी जुर्म है।

Fact Check

दावा

खेत में खड़ी लड़की को बताया हाथरस गैंगरेप की पीड़ित

नतीजा

गलत फोटो हो रही वायरल

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+