Fact Check: क्या शाहरुख खान की KKR रिलायंस रिटेल में कर रही 5500 करोड़ का निवेश?
नई दिल्ली: कोरोना महामारी की वजह से इस बार आईपीएल दुबई में हो रहा है। जिसका जोश इन दिनों आईपीएल फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की टीम को लेकर एक खबर वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया गया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जल्द ही रिलायंस इंडस्ट्री के साथ डील करने जा रही है। इसके साथ ही लोग मुंबई इंडियंस और केकेआर को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

दरअसल एक न्यूज पोर्टल ने इससे संबंधित खबर लगा दी। जिसमें उसने लिखा कि शाहरुख खान की KKR रिलायंस रिटेल में 5500 करोड़ का निवेश करेगी। बाद में ये खबर फेसबुक और ट्विटर पर तेजी से वायरल हो गई। जब हमने इस खबर की पड़ताल की तो सच्चाई कुछ और ही निकली।
खबर तो सही है कि KKR रिलायंस रिटेल में 5500 करोड़ का निवेश करने जा रहा है, जिसके बदले में उसे 1.28 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी, लेकिन ये शाहरुख खान वाली केकेआर नहीं है। ये केकेआर ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म है, जिसका पूरा नाम कोहलबर्ग क्रविस रॉबर्ट्स है। इसे भी शॉर्ट में केकेआर कहा जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स कंफ्यूज हो गए हैं और वो अमेरिकी कंपनी को आईपीएल वाला केकेआर समझ रहे हैं।
रिलायंस जियो में भी केकेआर का निवेश
आपको बता दें कि इससे पहले KKR ने 11367 करोड़ का निवेश रिलायंस इंडस्ट्री के डिजिटल प्लेटफॉर्म रिलायंस जियो में किया था। अब जियो प्लेटफॉर्म्स की हिस्सेदारी बेचने के बाद रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने रिटेल कारोबार रिलायंस रिटेल को मजबूत करने में जुटे हैं। जिस वजह से वो इसमें 10 फीसदी की हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं।

Fact Check
दावा
शाहरुख खान की KKR रिलायंस रिटेल में कर रही निवेश
नतीजा
दावा झूठा, अमेरिकी फर्म केकेआर कर रही निवेश












Click it and Unblock the Notifications