Fact check: अयोध्या की शबरी रसोई में क्यों मिल रही है 55 रुपए की चाय, क्या है वायरल बिल का सच?
Fact Check News: 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद एक चाय का बिल सोशल (Viral Tea Bill) मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक चाय की कीमत 55 रुपए जोड़ी गई थी। इस बिल को यूजर ने 'राम नाम की लूट' करार दिया।
वहीं इस बिल पर तमाम लोगों ने अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दी। ऐसे में अयोध्या की शबरी रसोई में 55 रुपए की चाय क्यों मिल रही है और इस वायरल बिल का सच क्या है। आइए आपको बताते हैं?

दरअसल, अयोध्या राम मंदिर के मैन गेट के पास जन्मभूमि पथ पर कुछ दूरी पर अरूंधती मल्टीलेयर पार्किंग हैं, जिसकी चौथी मंजिल पर शबरी रसोई है। जिसका बिल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां एक चाय 55 रुपए और टोस्ट 65 रुपए का बेचा जा रहा है।
ऐसे में जब वायरल बिल की पड़ताल की गई तो सब कुछ सच निकला। यहां एक चाय की कीमत 55 रुपए ही है। ऐसे में सवाल उठता है कि आमतौर पर बिकने वाली चाय जिसकी कीमत 10 से 15 रुपए होती है। कहीं-कहीं जो 20 रुपए तक भी मिल जाती है, लेकिन यहां 55 रुपए की कैसे?
अयोध्या की शबरी रसोई में चाय की कीमत 55 और कॉपी की रेट 75 रुपए है। आजतक की रिपोर्ट में इस कीमत के पीछे रेस्टोरेंट के मैनेजर ने कई ऐसे तर्क दिए हैं, जिससे चाय की कीमत 55 रुपए होती है।
चाय की कीमत को लेकर संचालक का दावा
शबरी रसोई के संचालक की मानें तो हर तरफ बस चाय की कीमत की चर्चा हो रही है, लेकिन यहां मिलने वाली सुविधाओं की बात नहीं की जा रही है। चंदन पांडे के मुताबिक यहां खाने की चीजों के साथ हम गर्म पानी की सुविधा फ्री दे रहे हैं। फ्री फाई-वाई की फैसिलिटी मिल रही है। ऐसे में वायरल बिल में किया जा रहा दावा पूरी तरह से सच है, लेकिन होटल मालिक के अनुसार कीमत के साथ ग्राहकों को सुविधाओं के भी मिल रही हैं।

Fact Check
दावा
अयोध्या की शबरी रसोई में 55 रुपए की चाय मिल रही है।
नतीजा
दावा बिल्कुल सही है। लेकिन होटल संचालक की मानें तो इस बिल में ऐसी कई सुविधा भी है, जिस पर किसी भी नजर नहीं जा रही।












Click it and Unblock the Notifications