Fact Check: क्या गुजरात में सड़कों पर फेंके गए असली 'हीरे'? जानिए क्या है सच्चाई
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी खबरें सामने आती हैं जिसे पढ़ने के बाद उसकी सच्चाई पता कर पाना मु्श्किल हो जाता है। कई लोग तो फर्जी खबर पर भरोसा करके उसे आगे फोरवार्ड भी कर देते हैं। इस फर्जी खबर के चक्कर में कई बार लोगों को आर्थिक जोखिम भी उठाना पड़ता है। इसी तरह से एक और खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि गुजरात की सड़क पर असली हीरे फेंके गए जिसे चुनने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
वीडियो असली हीरे होने का दावा
दरअसल, सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है गुजरात के सूरत में स्थित एक हीरा व्यापारी 'हीरा उद्योग की गंभीर स्थिति' से परेशान था, जिसके कारण उसे असली हीरे सड़क पर फेंकने पड़े। जिसे लूटने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग बाइक से उतरकर उसे चुनने लगे।

फैक्ट चेक में पता चली सच्चाई
द क्विंट द्वारा किए गए फैक्ट चेक में पता चला कि नहीं, यह एक अफवाह थी जिसने सूरत के स्थानीय लोगों को बेवकूफ बना दिया। पुलिस के मुताबिक, कृत्रिम (अमेरिकी) हीरों का एक बैग सड़क पर फेंका गया था और कोई असली हीरा नहीं मिला।
कैसे सामने आई सच्चाई
एनडीटीवी, द फ्री प्रेस जर्नल और अहमदाबाद मिरर द्वारा साझा की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे ही सूरत के वराचा में किसी के द्वारा असली हीरों का बैग गिराए जाने की अफवाह फैलने लगी, कई लोग इकट्ठा हो गए और इसकी तलाश शुरू कर दी। इसमें कहा गया कि यह घटना 24 सितंबर को हुई थी। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि सड़क पर हीरे की खोज करने वालों में से एक ने कहा कि एक आदमी को नकली हीरा मिला, संभवतः अमेरिकी हीरा लेकिन असली नहीं।
निष्कर्ष: स्पष्ट रूप से, यह दावा कि एक हीरा व्यापारी ने सूरत, गुजरात की सड़कों पर असली हीरे फेंके यह झूठा है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा था कि गुजरात की सड़क पर असली हीरे फेंके गए जिसे चुनने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
नतीजा
स्पष्ट रूप से, यह दावा कि एक हीरा व्यापारी ने सूरत, गुजरात की सड़कों पर असली हीरे फेंके यह झूठा है।












Click it and Unblock the Notifications