फैक्ट चेक: विराट-अनुष्का ने बागेश्वर धाम के दर्शन किए, जानें क्या है सच्चाई?
Virat Anushka Bageshwar Dham Fact Check: सोशल मीडिया यूजर ने विराट-अनुष्का के वीडियो को न्यूज स्टाइल में पेश किया है जिसे देखकर सभी भ्रम में आ जाएं। इस वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीरें भी इस्तेमाल की गई हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बागेश्वर धाम का दर्शन करने पहुंचे हैं। वीडियो को सच मानकर कई यूजर्स इसे समान दावे के साथ साझा कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस वीडियो की सच्चाई...
क्या है सच्चाई
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो फर्जी और एडिटेड है। विराट और अनुष्का के जिस वीडियो को बागेश्वर धाम का बताया जा रहा है, असल में वायरल फोटो शुरुआती मार्च 2023 का है। जब भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा के साथ-साथ भस्म आरती में भी हिस्सा लिया था। इसी मंदिर दर्शन के वीडियो को अलग - अलग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से साझा किया जा रहा है।
इस वीडियो में दिख जाएगी सच्चाई
समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडिया साझा किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि विराट और अनुष्का मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा के साथ-साथ भस्म आरती में भी हिस्सा लिया था। इंडिया टुडे ने फैक्ट चेक में पाया कि कोहली और अनुष्का के बागेश्वर धाम जाने की बात महज अफवाह है। वायरल वीडियो में दोनों के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में जाने के वीडियो को एडिट करके जोड़ा गया है।

Fact Check
दावा
फैक्ट चेक : क्या विराट-अनुष्का ने बागेश्वर धाम के दर्शन किए, जानें क्या है सच्चाई?
नतीजा
यह खबर पूरी तरह से झूठी और फेक है।












Click it and Unblock the Notifications