क्या वाकई 'लाल सिंह चढ्ढा' को देखने लखनऊ के मॉल में उमड़ी भीड़? Viral Video का सच
नई दिल्ली, 14 अगस्त। बॉलीवुड स्टार आमिर खान और एक्ट्रेस करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चढ्ढा' को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक मॉल में भारी भीड़ दिखाई दे रही है। कथित रूप से दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो में दिख रही ये भीड़ लखनऊ के लुलु मॉल की है। वहीं दूसरी ओर इस दावे को लेकर नेटिजन्स अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे वायरल वीडियो के सच की पड़ताल में जो तथ्य सामने आए हैं वो लाल सिंह चढ्ढा फिल्म को लेकर उड़ रही अफवाहों की सच्चाई बयां करते हैं।

वायरल वीडियो को लेकर दावा
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार ये कहा जा रहा है किआमिर खान अभिनीत हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की महत्वाकांक्षी हिंदी रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' को सिनेमाघरों में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस दावे को सच साबित करने के लिए एक वायरल वीडियो का सहारा लिया गया है। वीडियो को यूपी के लखनऊ में स्थित लुलु मॉल का बताया गया और दिख रही भीड़ को लेकर कहा गया कि ये लोग फिल्म'लाल सिंह चड्ढा' देखने के लिए मॉल में उमड़ रहे हैं।

वीडियो में दिख रही भारी भीड़
सोशल मीडिया पर कई लोग एक शॉपिंग मॉल में फिल्म का टिकट लेने के लिए भारी भीड़ का एक वीडियो साझा कर रहे हैं। वीडियो में लोगों को खचाखच भरे मॉल में जगह के लिए लड़ते हुए दिखाया गया है। यूजर ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'लखनऊ के लुलु मॉल में फिल्म लाल सिंह चड्ढा देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है।'

वीडियो पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया
वायरल वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। जिस पर कई यूजर्स ने आक्रामक प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने कहा कि ये एक वीडियो अंश है जो शेयर किया है। पूरा वीडियो दिखाना चाहिए था। वहीं कई अन्य यूजर्स ने वीडियो को लेकर दावे को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि ये वीडियो लखनऊ के लुलु मॉल का नहीं किसी और जगह का है।

यूजर ने खोली दावे की पोल
फिल्म लाल सिंह चढ्ढा और ट्वीटर पर वायरल वीडियो का कोई संबंध नहीं है। फिल्म को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। एक यूजर ने दावे की पूरी हकीकत बताते हुए लिखा 'वीडियो केरल का है ना कि लखनऊ का, जैसा कि दावा किया गया है। वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा 'ये केवल फिल्म के प्रचार के लिए है'।

10 अगस्त का है वीडियो
गूगल सर्च करने पर पता चला है कि वायरल वीडियो 10 अगस्त का है। जो कि केरल के कोझीकोड जिले के हाईलाइट मॉल का है। जहां मलयालम फिल्म 'थल्लुमाला' का प्रमोशन किया जाना था। लेकिन प्रशंसकों की भीड़ को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया। इस घटना के कारण ट्रैफिक जाम हो गया और भीड़-भाड़ वाले मॉल के दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

वीडियो को लेकर दावा गलत
10 अगस्त को कई मलयालम YouTube चैनलों ने कोझीकोड में रद्द किए गए कार्यक्रम की रिपोर्ट करने के लिए उसी दृश्य का उपयोग किया। 'लाल सिंह चड्ढा' इसके एक दिन बाद 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। इससे ये साफ हो जाता है वायरल वीडियो को लेकर का दावा गलत है। इस भीड़ से लखनऊ के लुलु मॉल और आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चढ्ढा' का कोई संबंध नहीं है।

Fact Check
दावा
आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चढ्ढा' को लेकर वायरल वीडियो का सच
नतीजा
वीडियो केरल के कोझीकोड जिले के हाईलाइट मॉल का है, फर्जी दावे के साथ वायरल












Click it and Unblock the Notifications