Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सेबों को रंगने का वीडियो, क्या है इसकी सच्चाई?

Fact-Check: नकली सेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सेव को आर्टिफीसियल रंगों से रंगता देखा जा सकता है। इसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि ये असली सेव हैं जिन्हें लाल दिखाने के लिए कृत्रिम रंगों का उपयोग किया जा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति सेब को रंगते हुए दिखाया गया है। मनीष दत्त तिवारी नाम के एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "यह स्थिति है मार्केट की किसी पर विश्वास करने लायक नहीं है। बाजार से फल खरीदते हैं तो देख कर खरीदें। किस तरह से कलर कर रहा है आप देख सकते हैं।"

Viral Video

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक व्यक्ति सेब को रंग कर उसे ताजा और आकर्षक बनाने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो ने लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है कि बाजार में मिलने वाले फलों की गुणवत्ता पर कैसे भरोसा किया जाए। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे फल खरीदते समय सतर्क रहें और अच्छी तरह जांच-पड़ताल करके ही खरीदें। इस घटना ने बाजार में बिकने वाले फलों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों को जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

क्या है सच्चाई?

सेब को रंगने के इस वीडियो पर रियेक्ट करते हुए सेलफ्रेम कॉर्पोरेशन के फाउंडर और सीईओ अरुण पुदुर ने वीडियो शेयर कर के गलत जानकरी फैलाने वाले मनीष दत्त तिवारी को फटकार लगाई है। इंटरप्रेन्योर अरुण पुदुर ने एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "पत्रकार होते हुए, कम से कम यह तथ्य जांचने की सच्चाई रखिए कि यह वीडियो चीन का है। ऐसे फर्जी वीडियो फैलाने से गरीब भारतीय किसानों को नुकसान होता है क्योंकि उपभोक्ता भारतीय सेब खरीदना बंद कर सकते हैं।"

अरुण पुदुर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूपी पुलिस को भी टैग किया है।

क्या सच में रंगे जा रहे हैं सेब?

बता दें, वीडियो में दिख रहा सेब नकली हैं जो फोम के बने होते हैं और सजावट में इस्तेमाल किए जाते हैं। दूसरी बात, शेयर किया गया वीडियो चीन का है भारत का नहीं। जाहिर तौर पर इस वीडियो को शेयर कर के गलत दावे किए जा रहे हैं। दूसरे देश के खिलौने वाले सेब की वीडियो शेयर कर भारतीय किसानों की मेहनत पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Fact Check

दावा

वीडियो में सेव को आर्टिफीसियल रंगों से रंगता देखा जा सकता है। इसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि ये असली सेव हैं जिन्हें लाल दिखाने के लिए कृत्रिम रंगों का उपयोग किया जा रहा है।

नतीजा

वीडियो शेयर कर के जो दावे किए जा रहे हैं वो गलत है। ये सेब नकली हैं जो सजावट के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+