Fact Check: क्या वोडका पीने से नहीं रहता कोरोना संक्रमण का खतरा?

नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल गया है। जिसकी चपेट में अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग आ चुके हैं। कोरोना की वैक्सीन पर दुनिया के कई देशों में तेजी से काम चल रहा है। जिस वजह से मौजूदा वक्त में सिर्फ सावधानी बरतने से ही कोरोना वायरस से बचाव हो सकता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया गया है कि शराब पीने वालों को कोरोना संक्रमण का खतरा कम रहता है।

पहले भी वायरल हो चुका है मैसेज

पहले भी वायरल हो चुका है मैसेज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में दावा किया गया है कि अमेरिका के प्रसिद्ध अस्पताल सेंट लुक्स का एक पत्र फिर सामने आया है। जिसमें दावा किया गया है कि शराब खासकर वोडका पीने से कोविड-19 का जोखिम कम होता है। इसी तरह का एक पत्र मार्च में भी वायरल हुआ था। जिसमें भी दावा किया गया था कि शराब कोरोना वायरस से बचाता है। साथ ही मरीज के अंदर के भी वायरस को खत्म करता है। अब लोग बिना सच्चाई जाने इस मैसेज को तेजी से फार्वर्ड कर रहे हैं।

 क्या है सच्चाई?

क्या है सच्चाई?

शराब संबंधित मैसेज वायरल होने के बाद अस्पताल को सफाई देनी पड़ी है। अस्पताल के मुताबिक उसने इस तरह का कोई पत्र नहीं जारी किया है। वहां के प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- ये खबर झूठी है कि शराब पीने से कोविड-19 का खतरा कम हो जाता है। न तो इसको लेकर कोई गाइडलाइन जारी की गई है। दूसरी ओर देखा जाए तो शराब श्वसन मार्ग में प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं को बाधित कर सकती है, जिससे श्वसन संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही इससे फेफड़ों में व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या भी कम हो जाती है। आमतौर पर व्हाइट ब्लड सेल्स वायरस के संक्रमण से लड़ती हैं।

अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का करें प्रयोग

अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का करें प्रयोग

वैज्ञानिक और डॉक्टर कई बार ये साफ कर चुके हैं कि शरीर में कोरोना वायरस जाने के बाद सिर्फ दवाइयों से ही वो ठीक हो सकता है। कोरोना से बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा साबुन से हाथ धोने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अगर आप हाथ नहीं धो सकते तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें, लेकिन ध्यान रहे कि आपके सैनिटाइजर में 70 प्रतिशत से ज्यादा अल्कोहल होना चाहिए। इसी तरह की अफवाह ईरान में भी उड़ी थी, उस दौरान कोरोना से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने नीट अल्कोहल पी लिया था। जिसमें 700 से ज्यादा लोगों की जान गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+