Fact Check: हिजाब विवाद को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को कर्नाटक पुलिस ने पीटा? जानिए सच्चाई
नई दिल्ली, फरवरी 19। कर्नाटक के हिजाब विवाद को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह की गलत जानकारियां भी लगातार शेयर की जा रही हैं। इन गलत जानकारियों से लोगों को भड़काने की कोशिश भी हो रही है। ऐसी ही एक वायरल पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है। वायरल वीडियो में बुर्का पहने कुछ महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं और पुलिस के कुछ अधिकारी उन महिलाओं को पीटते हुए नजर आ रहे हैं।

कर्नाटक पुलिस ने मुस्लिम महिलाओं को पीटा?
इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि हिजाब विवाद को लेकर ये महिलाएं प्रदर्शन कर रही थीं और पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि बुर्का पहनी महिलाओं को पीटने वाली पुलिस कर्नाटक की है। वायरल वीडियो में एक बुर्का पहने महिला को एक पुलिसकर्मी को लाठीचार्ज करने से रोकने की कोशिश करते देखा जा सकता है। ऐसे में इस वीडियो की सच्चाई जाने बिना लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं और पुलिस की आलोचना कर रहे हैं।
वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा है फेक
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है, क्योंकि ये वीडियो कर्नाटक का नहीं बल्कि यूपी के गाजियाबाद जिले का है, जहां मुस्लिम महिलाएं हिजाब विवाद को लेकर ही प्रदर्शन कर रही थीं। वास्तव में ये घटना गाजियाबाद में हुई है, लेकिन इस वीडियो को कर्नाटक का बताकर वायरल किया जा रहा है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
- रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो 16 फरवरी 2022 का बताया जा रहा है। कई मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को पहले से पाया गया है। यह वीडियो गाजियाबाद का है, जहां हिजाब विवाद को लेकर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस घटना को लेकर पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।
- शिकायत के अनुसार, 13 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि मुस्लिम महिलाओं का एक समूह बिना अनुमति के गाजियाबाद के सानी बाजार रोड पर सरकार विरोधी पोस्टरों के साथ इकट्ठा हुआ है। उन प्रदर्शनकारी महिलाओं को रोकने के लिए लेडीज और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई।
- प्राथमिकी में आगे कहा गया है कि जिन महिला कांस्टेबलों ने प्रदर्शनकारियों को घर लौटने के लिए कहा, उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ मौजूद पुरुषों ने कांस्टेबलों को गालियां दीं।

Fact Check
दावा
Viral video claimed is false
नतीजा
Viral video claimed is false












Click it and Unblock the Notifications