Fact Check: क्या पाकिस्तान में आई है भयानक सुनामी? जानिए वायरल वीडियो का सच
नई दिल्ली, 8 अगस्त: मानसून का सीजन चल रहा है, जिस वजह से कई देशों में भारी बारिश हो रही। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भयानक सुनामी आई है, जिस वजह से सड़क पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा। साथ ही उसके साथ तमाम गाड़ियां भी बहती जा रही है।

ट्विटर पर एक शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये देखिए पाकिस्तान का हाल, वहां पर भीषण सुनामी आई है। जिससे वहां पर जमकर तबाही मच रही। उसके अलावा भी बहुत से लोगों ने ये वीडियो शेयर किया है। जांच करने पर पता चला कि ये वीडियो पाकिस्तान का नहीं है, बल्कि ये जापान का है। वहां पर भी अभी सुनामी नहीं आई है। 2011 में जापान में जब सुनामी आई थी, तब का ये वीडियो है। उसे गलत दावे के साथ अब वायरल किया जा रहा।
15 हजार लोगों की मौत
आपको बता दें कि 11 मार्च 2011 को जापान में प्रशांत तट पर तोहोकू में रिक्टर पैमाने पर 9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद वहां पर भयानक सुनामी आई, जिसने सब कुछ तबाह कर दिया। उस दौरान जापान को अरबों का नुकसान हुआ था। इसे इतिहास का सबसे शक्तिशाली भूकंप कहा जाता है, जिसमें 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। तोहोकू के अलावा कामाशी, मियाको, ओत्सुची, यामादा, नामी, सोमा और मिनामिसोमा और शिचिगहामा, हिगाशिमात्सुशिमा, ओनागावा, नटोरी, इशिनोमाकी में भी काफी तबाही मची थी। उस दौरान ही मीडिया ने इस भयानक मंजर को फिल्माया था, जिसे अब फर्जी दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Fact Check
दावा
पाकिस्तान में आई सुनामी।
नतीजा
वीडियो जापान का है, फर्जी दावे के साथ वायरल










Click it and Unblock the Notifications