'पाकिस्तान में लोग जबरदस्ती करते थे...', अंजू-सीमा हैदर के वायरल वीडियो कॉल का क्या है सच? अब हुआ खुलासा
Anju and Seema Haider video call: पाकिस्तान से भारत में आकर रहने वाली सीमा हैदर सुर्खियों में तो रहती ही हैं, अब उनके साथ पाकिस्तान से वापस लौटी अंजू भी चर्चाओं में हैं। अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह कर और इस्लाम धर्म को अपनाकर अंजू वापस कुछ दिनों पहले भारत आ गई हैं। जिसके बाद अंजू और सीमा हैदर का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक कॉल की है, जिसमें अंजू और सीमा एक-दूसरे से बात करती हुई नजर आ रही और पाकिस्तान की आलोचना कर रही हैं।
अब सीमा और अंजू के बीच हुई इस वायरल वीडियो कॉल की सच्चाई सामने आ गई है। वायरल वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज हो गए हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि सीमा और अंजू दोनों एक-दूसरे से बात कर रही हैं।

वीडियो में क्या बोल रही हैं सीमा और अंजू?
वीडियो में सीमा कहती है, 'अंजू तुम पाकिस्तान से वापस क्यों आ गई हो'। अंजू जवाब देती है, 'सीमा, पाकिस्तान में वहां की पुलिस मुझे टॉर्चर करती थी। वहां की हुकुमत ने मुझे मजबूर कर दिया भारत आने को। वहां लोग मेरे साथ जबरदस्ती करते थे...'
अंजू की बात सुन सीमा कहती है, 'मेरे साथ भी वहां ऐसा ही हुआ था। इसलिए मैं भी भारत आ गई थी। अब तुम वहां वापस कब जाओगी?' इसपर अंजू कहती है, 'मैं अब वापस नहीं जाने वाली हूं, वहां मेरे साथ बहुत जुल्म किया गया है।'
क्या है वायरल वीडियो कॉल की सच्चाई?
बता दें कि कि ये सीमा और अंजू का वायरल वीडियो पूरी तरह से फेक है। वीडियो को एआई डीप फेक के जरिेए बनाया गया है। असल में जब आप वीडियो गौर से देखेंगे तो आपको भी पता चल जाएगा कि जब अंजू और सीमा एक-दूसरे को देखकर बातें कर रही हैं तो दोनों के लिप सिंक नहीं हो रहे हैं। दोनों के होंठ भी शब्दों के अनुसार ऊपर-नीचे हो रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों की आवाज बिल्कुल अलग है।
वनइंडिया हिंदी की टीम ने जब सीमा हैदर के यूट्यूब चैनल पर जाकर उनकी आवाज सुनी तो इस वायरल वीडियो में सीमा की आवाज से मेल नहीं खाती है। वहीं अंजू के भी पब्लिक डोमेन में जो इंटरव्यू वाले वीडियो हैं, उसकी आवाजा और वायरल वीडियो में अंजू की आवाज दोनों अलग है। ऐसे में वायरल हो रहा यह रील वीडियो पूरी तरह से फेक है।
इसके अलावा पाकिस्तान को लेकर अब तक अंजू ने अपने किसी भी इंटरव्यू में वहां की आलोचना करते नजर नहीं आई हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें पाकिस्तान में रहने में कोई दिक्कत नहीं हुई है। वह अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत आई हैं।

Fact Check
दावा
दावा: सीमा हैदर और अंजू ने वीडियो कॉल पर एक-दूसरे से बात की।
नतीजा
सच: सीमा हैदर और अंजू के वीडियो कॉल की बात फेक और गलत है।












Click it and Unblock the Notifications