इंडिया पोस्ट की 170वीं वर्षगांठ पर 20,000 का गिफ्ट ऑफर! जानें क्या है फर्जी वेबसाइट का सच
नई दिल्ली, 10 अप्रैल। आमतौर पर विश्वसनीय प्लेटफार्म के जरिए लोगों को उत्साहित करने के लिए कई अवसरों पर लकी ड्रा का सहारा लेकर लोगों को पुरस्कृत किया जाता है। लेकिन इस बार कथित रुप से भारतीय डाक विभाग की ओर से एक मैसेज ऑनलाइन वायरल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें यह कहा जा रहा है कि डाक विभाग अपनी 170वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को 20 हजार रुपए मिलेंगे। लेकिन इस तथ्य की चांज में चौंकाने वाला सच सामने आया है।

कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब किसी प्रतियोगिता या फिर लकी ड्रॉ में भाग लेने का लोगों को ऑफर दिया जाता है। लेकिन इसके पीछे की शर्तें को हाईलाइन नहीं किया जाता। जिसके चलते लोग इन ऑफर्स की प्रक्रिया में पड़कर हजारों पाने के चक्कर में लाखों का नुकसान कर बैठते हैं। यह सब किसी न किसी फर्जी वेबसाइट के जरिए ही किया जाता है।
लेकिन इस बार भारत की सरकारी वेबसाइट के जरिए इस तरह के ऑफर देने की बात सामने आई है। इस वेबसाइट का लिंक 'http://goodnessanonymous.website/indiapost/tb.php?_t=164933427316493334690413' है। जिस पर क्लिक करते ही यह लिखा आता है कि 'इंडिया पोस्ट की 170वीं वर्षगांठ बोनस!' (India Post 170th Anniversary bonus!)। वेबसाइट के होम पेज पर आगे लिखा है कि एक प्रश्नावली के माध्यम से विभाग लोगो के 20 हजार रुपए जीतने का मौका दे रहा है। वहीं इस पर यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं लेकिन फैक्ट चेक की जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया है।
इसकी जांच में पता चला है कि जिस वेबसाइट के जरिए 20 हजार जीतने की बात की जा रही है वह फर्जी है। इंडिया पोस्ट से उसका कोई संबंध नहीं है। गलत तरीके से लोगों को क्वेश्चनायर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कहा जा रहा है।

Fact Check
दावा
False
नतीजा
Source social media












Click it and Unblock the Notifications