IRCTC के नाम पर जारी हो रहे हैं फर्जी नियुक्ति पत्र, रहें पूरी तरह सावधान
नई दिल्ली। IRCTC के नाम पर फर्जीवाड़े के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में IRCTC की एक जाली वेबसाइट बनाकर ठगी करने का मामला सामने आया था। इस मामले में 24 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी तो वहीं अब IRCTC के फर्जी नियुक्ति पत्र दिए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, कथित रूप से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) के नाम से जारी एक नियुक्ति पत्र में दावा किया जा रहा है कि आवेदक को 'कमर्शियल क्लर्क' के पद के लिए नियुक्त किया जा रहा है, लेकिन PIB ने अपने फैक्ट चैकिंग में इस नियुक्ति पत्र को फर्जी करार दिया है।
Recommended Video

PIB ने की फैक्ट चेकिंग
PIB ने कहा है, "IRCTC लिमिटेड के नाम से कथित रूप से जारी एक नियुक्ति पत्र में दावा किया गया है कि आवेदक को कमर्शियल क्लर्क के पद के लिए नियुक्त किया जा रहा है, लेकिन ये नियुक्ति पत्र जाली हैं।" आपको बता दें कि IRCTC पूरी तरह से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया चलाती है और आवेदन पत्र आमंत्रित करने के लिए सूचना हमेशा इसकी आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.com) के माध्यम से जारी होती है। इसके अलावा भर्ती सूचनाओं को रोजगार समाचार सहित राष्ट्रीय / स्थानीय समाचार पत्र में भी छापा जाता है।

Fact Check
दावा
Fake News
नतीजा
Fake












Click it and Unblock the Notifications