Fact Check: बीजेपी से गठबंधन की अटकलों के बीच TDP की लिस्ट वायरल, क्या है इस दावे की सच्चाई?

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा चुनावों की भी तैयारी चल रही है। मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) और पूर्व सीएम चंद्रवाबू नायडू की टीडीपी और पवन कल्याण की जनसेना गठबंधन के बीच है।

इसके अलावा राज्य में टीडीपी-जनसेना गठबंधन के साथ बीजेपी की तालमेल की भी चर्चाएं चल रही हैं। हाल के दिनों में जिस तरह से एनडीए के पूर्व सहयोगी चंद्रबाबू नायडू भाजपा नेताओं के करीब आए हैं, उससे इसे और हवा मिली है।

fake news

टीडीपी उम्मीदवारों की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
लेकिन, इन सबके बीच टीडीपी उम्मीदवारों की एक सूची वायरल हुई है। आंध्र प्रदेश में 175 विधानसभा सीटें हैं और जो लिस्ट वायरल हो रही है, उसमें 93 विधान सभाओं के 93 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। इस लिस्ट के सामने आने के बाद से टीडीपी कार्यकर्ताओं और नेताओं में सनसनी मची हुई है।

टीडीपी उम्मीदवारों की वायरल लिस्ट की क्या है सच्चाई?
टीडीपी ने इस लिस्ट को फर्जी बताया है और कहा है कि पार्टी ने अभी तक ना तो कोई लिस्ट फाइनल की है और ना ही कोई आधिकारिक लिस्ट जारी की गई है।

टीडीपी ने लिस्ट के लिए जगन मोहन रेड्डी पर साधा निशाना
टीडीपी ने फर्जी लिस्ट के लिए मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर निशाना साधा है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर ज्योत्सना ने साफ किया है कि टीडीपी की ओर से किसी भी उम्मीवार के नाम का ऐलान अभी नहीं हुआ है और जब लिस्ट फाइल हो जाएगी तो सही समय पर उसे जारी किया जाएगा।

टीडीपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया है, 'आने वाले दिनों में मिलने वाली हार से बचने के लिए यह जगन रेड्डी और कंपनी की ओर से की गई एक और निरर्थक कोशिश है।' उन्होंने आरोप लगाया है कि सीएम जगन रेड्डी और वाईएसआरसीपी झूठा प्रोपेगेंडा फैलाने में जुटे हैं, जिससे चुनाव से पहले उनका डर जाहिर हो रहा है।

आंध्र प्रदेश चुनाव में क्या हैं मुद्दे?
आंध्र प्रदेश में इस बार पांच साल की एंटी-इंकंबेंसी की वजह से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लिए चुनौती बढ़ी हुई है। वहीं, चंद्रबाबू नायडू को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है। वह खुद की गिरफ्तारी के बाद से सहानुभूति वोट मिलने की उम्मीदों से भी उत्साहित हैं।

वहीं जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर अभी भी यकीन है। साथ ही साथ सत्ताधारी दल को मुख्यमंत्री की लोकप्रियता पर भी पूरा भरोसा है।

पिछले विधानसभा चुनावों में वाईएसआरसीपी को 49.95% वोट मिले थे और वह 151 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी। जबकि, टीडीपी को 39.17% वोट मिले थे, लेकिन सीटों की संख्या महज 23 ही रह गई थी।

तेलगू देशम पार्टी के इसी जनाधार की वजह से राजनीतिक पंडितों को लगता है कि इस बार राज्य में सियासी गणित बदलने की पूरी संभावना है।

Fact Check

दावा

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सोशल मीडिया पर टीडीपी की उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल हो रही है।

नतीजा

टीडीपी ने अभी ऐसी कोई लिस्ट जारी नहीं की है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+