Fact Check: सोनिया गांधी ने किया धूम्रपान? क्या है वायरल तस्वीर का सच? जानिए यहां

Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ चीजें वायरल होती रहती हैं, जिनमें से अधिकांश बातें तो गलत होती हैं लेकिन लोग बिना कोई जांच-पड़ताल किए उन वायरल बातों को सच मान लेते हैं और प्रतिक्रियाएं देने लगते हैं, जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के हाथ में सिगरेट दिख रहा है। वायरल तस्वीर में सोनिया गांधी को युवा दिखाया गया है और ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है, इस तस्वीर को भगवा क्रांति नाम के एक यूज़र ने शेयर करते हुए कैप्शन दिया है कि "पहचानने वाले को 8500 मिलेंगे खटा खट टका टक"।

Sonia Gandhi holding a cigarette in Viral Pics

फेक तस्वीर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

ये तस्वीर जैसे ही सामने आई वैसे ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और लोग उल्टी-सीधी प्रतिक्रियाएं देने लग गए।लेकिन जब इस तस्वीर की पड़ताल की गई तो ये तस्वीर पूरी तरह से फेक निकली।

AI कंटेंट जनरेटर टूल 'रीमेकर' का प्रयोग

इस तस्वीर को AI कंटेंट जनरेटर टूल 'रीमेकर' का प्रयोग करके बनाया गया है। ABP चैनल की ओर से इस तस्वीर की सत्यता की जांच की गई है। उन्होंने अपनी जांच में पाया कि साल 2013 में माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टम्बलर पर एक महिला की श्वेत-श्याम तस्वीर मिली जो कि स्मोकिंग कर रही थी। उस तस्वीर पर फरज़ाद सरफराज़ी ने क्लिक की थी।

तस्वीर में जो दिखाया गया है वो पूरी तरह से गलत है

उसी तस्वीर पर सोनिया गांधी को चेहरा पोस्ट करके लोगों को भ्रमित किया गया है और यही है वायरल तस्वीर का सच। इसलिए जो लोग तस्वीर देखकर बिना सोचे-विचारे कमेंट कर रहे थे उन्हें अब रूक जाना चाहिए क्योंकि तस्वीर में जो दिखाया गया है वो पूरी तरह से गलत है।

Sonia Gandhi holding a cigarette in Viral Pics

विश्व की सशक्त महिलाओं की लिस्ट में भी रही हैं सोनिया गांधी

आपको बता दें कि सोनिया गांधी का असली नाम सोनिया एंटोनिया मायनो है। 9 दिसंबर 1946 को इटली में जन्मी सोनिया गांधी मौजूदा वक्त में राज्यसभा सांसद हैं। 1968 में सोनिया गांधी की शादी देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी से हुई थी और साल 1983 में उन्हें भारत की नागरिकता मिली थी। सोनिया को विश्व की मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने दुनिया की सशक्त महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल किया था।

Fact Check

दावा

सोनिया गांधी की हाथ में सिगरेट पकड़े फेक फोटो वायरल

नतीजा

पूरी तरह से गलत खबर है, वायरल तस्वीर सोनिया गांधी की नहीं है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+