Fact check: चहल से तलाक से पहले ही एक-दूसरे के हुए अय्यर और धनश्री? क्या है वायरल पोस्ट का सच?

Fact Check: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर और धनश्री वर्मा का एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जहां दोनों को एक दूसरे के पास खड़े दिखाया गया है। इस पोस्ट को जो कैप्शन दिया है उसने फैंस को हैरान कर दिया है, जिसमें लिखा है कि आखिरकार श्रेयस अय्यर और धनश्री वर्मा की शादी। आइए जानते हैं इस वायरल पोस्ट में कितनी सच्चाई है?

दरअसल, अय्यर और धनश्री की साथ में फोटो वायरल होने के बाद से दोनों के बीच विवाह की अटकलें तेज हो गई हैं। इस सोशल मीडिया पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन की भरमार है। जहां वे अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।

Shreyas Iyer and Dhanashree

इस पोस्ट को इसलिए भी बढ़ावा मिल रहा है, क्योंकि भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर उनके तलाक की खबरों की भरमार हैं। दोनों पति-पत्नी ने इंस्टा से एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, और कुछ क्रिप्टिक इंस्टा स्टोरी से अपने रिश्ते में आईं दरार का संकेत भी दिया है।

श्रेयस अय्यर और धनश्री वर्मा की शादी की खबर पूरी तरह से फेक है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर AI जनरेट तस्वीर है। असल में दोनों के बीच कोई शादी नहीं हुई है।

सच यह है कि धनश्री वर्मा अभी भी युजवेंद्र चहल की पत्नी हैं, जो खुद भी एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं। ऐसी तस्वीरों और समाचारों को बिना जांचे सोशल मीडिया पर शेयर करना या उनका गलत मतलब निकालना आम बात हो गई है, लेकिन किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास करने से पहले हमें सही सोर्स से जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

यूजर्स और फैंस के लिए सत्यापित जानकारी पर भरोसा करना और असत्यापित समाचारों को फैलाने से बचना महत्वपूर्ण है। गलत फोटो और डेटा के प्रसार से गलतफहमी आसानी से पैदा हो सकती है, इसलिए उन्हें आगे शेयर करने से पहले स्पष्टता प्राप्त करना और तथ्यों की पुष्टि करना महत्वपूर्ण है।

Fact Check

दावा

दावा किया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर और धनश्री ने शादी कर ली है।

नतीजा

श्रेयस अय्यर और धनश्री की शादी की खबर पूरी तरह से गलत है।

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+