Fact Check: क्या SBI अपने ग्राहकों को भेज रहा पैन कार्ड अपडेट करवाने का मैसेज?

नई दिल्ली, 27 अगस्त: मौजूदा वक्त में लोगों को घर बैठे बैंकिंग सेवाएं मिल जाती हैं, जहां आप पैसे ट्रांसफर, बैलेंस अपडेट, अकाउंट स्टेटमेंट आदि काम आराम से कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अब ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का भी खतरा काफी बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से भारतीय स्टेट बैंक के यूजर्स के लिए एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसको लेकर अब खुद बैंक की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

Recommended Video

    Fact Check: क्या SBI ग्राहकों को भेज रहा पैन कार्ड अपडेट का मैसेज ? | वनइंडिया हिंदी *News
     PAN

    वायरल मैसेज में लिखा गया है कि प्रिय ग्राहक आपका एसबीआई योनो खाता आज बंद हो गया। अभी संपर्क करें और अपना पैन नंबर अपडेट करें। इस मैसेज के साथ लिंक या फोन नंबर दिया रहता है। बहुत से लोग इस मैसेज के जाल में फंस जा रहे और मैसेज भेजने वालों को अपनी पर्सनल डिटेल दे रहे हैं, लेकिन अब पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को फर्जी बताया है।

    वैसे मैसेज की भाषा देखने से ही लगता है कि ये एसबीआई ने नहीं भेजा है। साथ ही ये निजी फोन नंबर से आता है, जो बैकिंग सेक्टर वाले आधिकारिक रूप से नहीं इस्तेमाल करते हैं। पीआईबी फैक्ट चेक ने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए कहा कि ऐसा कोई भी मैसेज एसबीआई नहीं भेजता है। अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आए तो उस पर भरोसा ना करें। इसके अलावा आप [email protected] या 1930 पर कॉल करके रिपोर्ट दर्ज करवाएं।

    ऐसे लगेगा आपको चूना
    ऑनलाइन ठग पहले आपको ऐसे मैसेज भेजकर अपने जाल में फंसाएंगे। इसके बाद वो आपसे आपकी पर्सनल डिटेल मांगेंगे, जैसे- फोन नंबर, एटीएम डिटेल और ओटीपी। इसके बाद आपके खाते से सारे पैसे गायब कर देंगे। ऐसे में आप किसी के साथ भी ये पर्सनल डिटेल साझा ना करें।

    Fact Check

    दावा

    SBI भेज रहा पैन कार्ड अपडेट का मैसेज।

    नतीजा

    ऐसा को मैसेज बैंक नहीं भेज रहा है।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+