Fact Check: क्या स्टार चिन्ह वाले 500 रुपये के नोट नकली हैं? जानें सच्चाई

भारतीय करेंसी के स्टार चिन्ह वाले 500 रुपये के नोटों की वैधता इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि इस तरह के नोट नकली हैं। वायरल दावों को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। लेकिन फैक्ट चेक में यह दावा फर्जी साबित हुआ। इसलिए अगर आपके पास इस तरह का नोट है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।

फैक्ट चेकिंग यूनिट प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने सच्चाई पेश की है। पीआईबी ने वायरल दावों को फर्जी बताया है। उसका कहा कि ऐसे नोटों को नकली मानने वाले दावे गलत गलत है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा दिसंबर 2016 से प्रचलन में आने वाले 500 रुपये के बैंक नोटों पर एक स्टार का चिन्ह अंकित किया गया है।

Fact Check

स्टार चिन्ह वाली करंसी के पीछे गहरा मकसद
दरअसल, स्टार का चिन्ह वाले नोटों में सीरीज के नंबरों के बीच 3 अक्षरों के बाद स्टार का निशान बना होता है। स्टार चिन्ह वाले करेंसी नोट जारी करने के पीछे आरबीआई का गहरा मकदस होता है। इन करेंसी नोटों को उन करेंसी नोटों के बदले जारी किया जाता है, जो छपाई के दौरान खराब हो जाते हैं या उनमें किसी प्रकार की कोई त्रुटि रह जाती है, जिसका छपाई के दौरान ही पता लग जाता है। इन नोटों की वैल्यू अन्य नोटों के बराबर है, बैंक इन्हें बिना किसी वेरीफिकेशन के स्वीकार करेगा।

Fact Check

दावा

वायरल दावा गलत है।

नतीजा

स्टार चिन्ह वाले 500 रुपये के नोट नकली नहीं है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+