Fact Check : रीट में राम कुमार कैसे लाया 150 में से 151 अंक, जानें REET की वायरल Mark Sheet की हकीकत
अजमेर, 3 नवंबर। राजस्थान माध्यमक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट 2021 का रिजल्ट जारी कर महज 36 दिन में रीट के प्रथम व द्वितीय लेवल के 25.35 लाख अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला कर दिया गया है।

पेपर लीक प्रकरण की जांच पैंडिंग
26 सितम्बर को आयोजित रीट परीक्षा 2021 में पेपर लीक प्रकरण की जांच एसओजी कर रही है। पैंडिंग जांच के बीच ही जल्दबाजी में दो नंवबर को रीट का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही कई सवाल उठ रहे हैं। बीकानेर के परीक्षा केंद्र पर ब्लूटूथ वाली चप्पल मिली थी।

सोशल मीडिया में वायरल हो रही अंकतालिका
दिवाली पर कहीं खुशी कहीं गम लेकर आए रीट रिजल्ट 2021 से जुड़ी एक अभ्यर्थी की अंकतालिका सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। हो भी क्यों नहीं आखिर इस अभ्यर्थी का रिजल्ट सबको चौंका देने वाला है।

टॉपर को मिले 148 अंक
रीट की वायरल मार्कशीट में अभ्यर्थी कुल 150 में से 151 अंक हासिल किए हैं जबकि रीट -1 के टॉपर अजमेर निवासी अजय वैष्णव व उदयपुर के गोविंद सोनी को 150 में से 148 अंक मिले हैं।

सबसे पहले ये तीन ट्वीट देखिए
1. ट्विटर यूजर Ashok Yaduvanshi लिखते हैं कि 'कोई बताए। रीट में यह किस स्तर की चीट है? रीट के पेपर के बाद अब परिक्षा परिणाम में भी धांधली। 150 में से 151 अंक मिले।

नाथी का बाड़ा में
2. ट्विटर यूजर Manoj khatana इसे मजाकिया अंदाज में लेते हैं और लिखते हैं कि 150 में से 151 नम्बर। वाह बेटे मौज कर दी। मनोज ने साथ लिखा 'नाथी का बाड़ा में' इससे उनका इशारा शिक्षामंत्री की ओर है।

नया रिकॉर्ड बना दिया है बंदे ने
3. 150 में से 151 वाली माार्कशीट को लेकर खूब ट्वीट हो रहे हैं। फिलहाल यह तीसरा ट्वीट देखिए। इसमें Mansingh Marmat मार्कशीट को एडिटेड बताते हुए लिखते हैं कि '150 में से 151 एडीटिंग है या नाथी के बाड़े में एक ओर नया रिकॉर्ड बना दिया है बंदे ने'

कौन हैं 151 नंबर लाने वाला?
150 में से 151 अंक वाली मार्कशीट पर अभ्यर्थी का नाम राम कुमार पुत्र भीखा राम लिखा है। मां का नाम मोहनी देवी है। मार्कशीट रीट के लेवल प्रथम की है। फॉर्म नंबर 74526994 और रोल नंबर 291257800 है।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बताया फर्जी
150 में से 151 अंक लाने वाले राम कुमार की मार्कशीट की सत्यता को लेकर वन इंडिया हिंदी टीम ने अजमेर स्थित राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र गुप्ता से सम्पर्क किया। गुप्ता ने दावा किया है कि यह मार्कशीट फर्जी है।

मार्कशीट फर्जी बताने का तर्क
राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि राम कुमार वाली मार्कशीट में फार्म नंबर 74 से शुरू हो रहा है जबकि बोर्ड ने फार्म 74 नंबर की सीरीज में फार्म नहीं भरवाए हैं। बोर्ड के पास राम कुमार वाली मार्कशीट पर लिखे रोल नंबर, माता-पिता का नाम चेक करवाया गया है, जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।
मूल अंकतालिका से अलग कैसे?
बोर्ड के अनुसार 151 अंक वाली अंकतालिका एडिट करके बनाई गई है। इसमें रोल नंबर, फार्म नंबर आदि कॉलम एडिट किए गए हैं। इसके अलावा मूल अंकतालिकाओं में नीचे स्पेशलाइजेशन का कॉलम है, जो 151 वाली अंक तालिका में गायब है।

Fact Check
दावा
दावा - रीट में 150 में से 151 अंक प्राप्त किए
नतीजा
निष्कर्ष - बोर्ड के मुताबिक रीट अभ्यर्थी की यह मार्कशीट फर्जी है। एडिट करके बनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications