Fact Check: राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की ऐसी फोटो हुई वायरल, सरकार को उठाना पड़ा बड़ा कदम, जानें पूरी रिपोर्ट
Raghav Chadha and Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा इस समय खबरों में छाए हुए हैं। पिछले दिनों परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ अपने कजिन ब्रदर सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल हुई हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई हैं।
परिणीति और राघव का फर्जी फोटो
फिलहाल एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा एक वायरल फोटो के चलते सुर्खियों में छा गए हैं। इस फोटो में परिणीति चोपड़ा बिकिनी पहनी नजर आ रही हैं जबकि उनके पति ने उन्हें बाहों में भर रखा है। आपको बता दें कि ये तस्वीर पूरी तरह से फर्जी है।

कपल की बोल्ड फोटो ने मचाया हंगामा
परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा के सदस्य राघव चड्ढा ने साल 2023 में शादी की थी। शादी के बाद से ये कपल किसी न किसी बात के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। फिलहाल दोनों की एक मॉर्फ्ड फोटो इंटरनेट पर तेजी से वारल हो रही थी जिसे अब पंजाब सरकार डिलीट करवा दिया है।
पंजाब लॉ एंफोर्समेंट की तरफ से पोस्ट को करवाया गया डिलीट
बिकिनी पहने हुए परिणीति चोपड़ा और उन्हें बाहों में लेकर खुश होते पति राघव चड्ढा की एआई जेनेरेटेड इस फोटो को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर किसी यूजर ने शेयर किया था। वहीं पंजाब लॉ एंफोर्समेंट की तरफ से इस तस्वीर और इस पोस्ट को डिलीट करवा दिया गया है।
एआई जेनेरेटेड फोटो को लेकर बड़ा कदम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एआई जेनेरेटेड या फिर डीप फेक जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर फर्जी तस्वीर बनाने और उसे शेयर करने को लेकर ये किसी राज्य सरकार की पहली कार्रवाई है। सरकार ने तेजी दिखाते हुए इस पोस्ट को शेयर करने के कुछ समय के अंदर ही डिलीट करवा दिया है।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी
-जानकारी के अनुसार राघव चड्ढा इस समय पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। वह राज्यसभा के सबसे युवा सदस्यों में से एक हैं। वह वर्तमान में पार्टी के पंजाब सह-प्रभारी के रूप में काम करते हैं।
-राघव चड्ढा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं।
-राघव चड्ढा ने सितंबर 2023 में अपनी लेडी लव परिणीति चोपड़ा से बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी।
-परिणीति चोपड़ा एक फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ साथ प्रियंका चोपड़ा की बहन भी हैं।









Click it and Unblock the Notifications