Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check
Raghav Chadha Joins BJP Fact Check: आम आदमी पार्टी (AAP) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। इसकी वजह आगामी 5 राज्यों में चुनाव नहीं, बल्कि पार्टी के अंदरूनी तूफान है। युवा चेहरा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाया जा चुका है। साथ ही राज्यसभा में उनके बोलने पर पार्टी ने बैन लगा दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गईं कि राघव चड्ढा BJP जॉइन करने वाले हैं।
5 अप्रैल 2026 को एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी राघव चड्ढा को BJP में एंट्री कराते दिख रहे थे। लेकिन क्या ये सच है? क्या सच में राघव बीजेपी में आ गए? Oneindia Hindi की फैक्ट चेक टीम ने इसे AI से बनी हुई पाया। आइए जानते हैं विस्तार से...

Raghav Chadha Joins BJP Fact Check: वायरल फोटो का सच- 100% AI जनरेटेड फेक!
इंस्टाग्राम के ट्रोल अकाउंट 'ट्रोलकैस्मिक' और फेसबुक के '69 Scam' ने इस फोटो को पोस्ट किया। OneIndia Hindi की फैक्ट चेक टीम ने AI डिटेक्टर टूल्स से जांच की। नतीजे में फोटो 99.9% Google Gemini AI से बनी हुई है। ये पूरी तरह फर्जी है। राघव चड्ढा ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इसकी कोई पुष्टि नहीं की। न ही ऐसी कोई घोषणा की है।

Raghav Chadha को क्यों हटाया गया? AAP का आरोप
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाया और पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को उनकी जगह नियुक्त किया। पार्टी ने तीन मुख्य वजहें बताईं:-
- राघव चड्ढा BJP और PM मोदी से 'डरते' क्यों हैं? सदन में उनका सवाल पूछने का रवैया नरम क्यों रहा?
- देश में LPG सिलेंडर का भारी संकट है। आम परिवारों को रसोई जलाने में दिक्कत हो रही है, लेकिन चड्ढा ने इसे सदन में नहीं उठाया (जबकि AAP ने पंजाब-दिल्ली में उठाया था)।
- पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के दुरुपयोग और वोटर लिस्ट से नाम काटने जैसे मुद्दों पर चड्ढा ने एक बार भी आवाज नहीं उठाई।
Atishi Targets Raghav Chadha: आतिशी के तीखे हमले ने दी हवा
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने चड्ढा पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'BJP का एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) है। विपक्षी नेताओं को धमकाना, डराना और प्रलोभन देना। कई नेता इसी दबाव में BJP जॉइन कर लेते हैं। शायद राघव चड्ढा के साथ भी यही हो रहा है। आतिशी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें चड्ढा पर सवाल उठाए गए।
Saurabh Bharadwaj का बड़ा दावा
AAP के दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने X (पूर्व Twitter) पर पोस्ट कर दावा किया कि राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी पोस्ट्स डिलीट कर दी हैं, जिनमें BJP और PM मोदी की आलोचना थी। भारद्वाज ने लिखा कि BJP या Modi शब्द सर्च करने पर अब कोई क्रिटिकल पोस्ट नहीं मिलती। सिर्फ दो पोस्ट बची हैं और दोनों मोदी की तारीफ में हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने इस क्लेम की पुष्टि की।
Five States Assembly Elections 2026 Dates: 5 राज्यों के चुनावों के बीच क्यों आया ये झटका?
ठीक उसी वक्त जब देश के 5 बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, AAP में ये दरार सामने आई। किन राज्यों में चुनावी बयार?
-
असम (126 सीटें, बहुमत 64) - 9 अप्रैल को मतदान
- केरल (140 सीटें, बहुमत 71) - 9 अप्रैल को मतदान
- पुडुचेरी (30 सीटें, बहुमत 16) - 9 अप्रैल को मतदान
- तमिलनाडु (234 सीटें, बहुमत 118) - 23 अप्रैल को मतदान
- पश्चिम बंगाल (294 सीटें, बहुमत 148) - 23 अप्रैल (दो चरणों में)
वोटिंग 9 और 23 अप्रैल को, नतीजे 4 मई को आएंगे। ऐसे में AAP के अंदरूनी कलह को 'झटका' माना जा रहा है।
अफवाहें हवा में, हकीकत अलग
अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं है कि राघव चड्ढा BJP जॉइन कर रहे हैं। वायरल फोटो फेक साबित हो चुकी है। चड्ढा AAP में हैं, लेकिन पार्टी के साथ उनका रिश्ता तनावपूर्ण जरूर है। ये पूरा मामला दिखाता है कि AAP में पावर शिफ्टिंग हो रही है और 2026 के चुनावों से पहले विपक्षी दलों में ऐसी खींचतान आम हो रही है।

Fact Check
दावा
पीएम नरेंद्र मोदी ने राघव चड्ढा को BJP ज्वाइन कराई।
नतीजा
वायरल फोटो AI से बनाई गई। दावे फर्जी।












Click it and Unblock the Notifications