Fact Check: प्रियंका ने क्या अमेठी के विकास को लेकर पूर्व PM राजीव गांधी को घेरा? जानिए वायरल Video का सच
Fact- Check: लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों के नेताओं की तीखी बयानबाजी का दौर तेज हो चुका है। इस बीच कांग्रेस को उसकी खुद की ही पिच पर घेरने का प्रयास बीजेपी कर रही है। चुनावी मौसम के बीच राजनीतिक दलों को लेकर कई तरह की बयानबाजी भी सामने आ रही है।
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अमेठी के विकास में देरी के लिए कांग्रेस दिग्गज प्रियंका गांधी ने पूर्व पीएम व अपने ही पिता राजीव गांधी को निशाने पर लिया। वायरल वीडियो में किया गया ये दावा कितना सच है, इसकी पड़ताल करने करने पर हकीकत सामने आई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक्स हैंडल 'पॉलिटिक्स पे चर्चा' के द्वारा पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि "कांग्रेस तब भी कुछ नहीं करती थी, अब भी कुछ नहीं करती है।"
वायरल वीडियो में प्रियंका गांधी वाड्रा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "मैंने इंदिरा जी को देखा है, मैंने राजीव जी को देखा है... एक समय था जब मैं राजीव जी के साथ गांव जाती थी... उनके अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में उनको गांव वालों से डांट पड़ती थी, गांव वाले उन्हें डांटते थे कि भाई राजीव तुमने हमारी सड़क नहीं बनाई...।"
वनइंडिया की ओर किए गए फैक्ट चेक में ये पाया गया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने ये भाषण 2 मई 2024 को छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में दिया था। वह कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योत्सना महंत के लिए प्रचार कर रही थीं और अपने भाषण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की।
कांट- छांटकर पेश किया मूल वीडियो
ये वीडियो प्रियंका गांधी के मूल वीडियो को काट-छांटकर पेश किया गया है। मूल संबोधन में जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा इस बात पर बोल रही थीं कि कैसे मतदाता पहले नेताओं को जवाबदेह ठहराते थे, इसके साथ ही उन्होंने इसकी तुलना वर्तमान ने की। मूल संबोधन में उन्होंने आरोप लगाया कि नेता धर्म के नाम पर लोगों को भड़काते हैं और वोट मांगते हैं।
वायरल वीडियो को लेकर दावा फर्जी
फैक्ट चेक में पाया गया कि वायरल वीडियो को काट-छांट कर पेश किया गया है और इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा के भाषण का पूरा संदर्भ छोड़ दिया गया है, जिसमें उन्होंने राजीव गांधी का उदाहरण देते हुए बताया है कि कैसे उस समय मतदाता आज की तुलना में अधिक जागरूक थे, साथ ही उन्होंने कहा कि आजकल के नेता धर्म के नाम पर लोगों को भड़काते हैं। ऐसे में वायरल वीडियो को लेकर किया गया दावा फर्जी है। प्रियंका गांधी ने पुराने समय और वर्तमान वोटर्स के रिएक्शन की तुलना की थी, ना कि अमेठी के विकास के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहराया था।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि अमेठी के विकास में देरी के लिए कांग्रेस दिग्गज प्रियंका गांधी ने पूर्व पीएम व अपने ही पिता राजीव गांधी को निशाने पर लिया।
नतीजा
वायरल वीडियो को लेकर किया गया दावा फर्जी है। प्रियंका गांधी ने पुराने समय और वर्तमान वोटर्स के रिएक्शन की तुलना की थी, ना कि अमेठी के विकास के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहराया था
Rating
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications