Fact Check: कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बांह से बिजली पैदा होने का दावा, जानिए सच्चाई
नई दिल्ली, मई 30: सोशल मीडिया अफवाह और फेक न्यूज फैलाने का अड्डा बन गया है। वहीं कोरोना काल के दौरान इंटरनेट पर जमकर झूठी खबरें पसोरी जा रही है, जो लोगों के अंदर डर को पैदा कर रहा हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तैर रहा है, जिस पर लोग आंख बंद करके विश्वास कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद जिस बाजू में टीका लगाया गया है, वहां से बिजली पैदा हो रही है। क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए....

दरअसल, कोरोना वायरस को लेकर आए दिन इंटरनेट पर झूठा का अंबार लगाया जा रहा है। वहीं लोग भी ऐसी अफवाहों पर कोरा विश्वास जताकर उसे आगे फॉरवर्ड कर देते हैं। जहां देश के बड़े-बड़े मेडिकल डॉक्टर्स से लेकर सरकार कह चुकी है कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह से असरदार है, वहीं इसके कोई साइड इफैक्ट नहीं है। इसी बीच सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक वीडियो में दावा किया गया जा रहा है कि कोविड-19 के टीकाकरण के बाद टीका लगाए हुए बांहों से बिजली उत्पन्न हो जाती है।
जिसकी सच्चाई को लेकर पीबीआई फैक्ट चेक ने ट्वीट करते हुए बताया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। ऐसी फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें और टीकाकरण जरूर करवाएं। कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र उपाय हैं। साथ ही पीबीआई ने बताया कि कोविड-19 के टीकों में धातु या माइक्रोचिप नहीं होती है और ना ही वैक्सीन लेने के बाद शरीर में कोई चुंबकीय प्रभाव या विद्युत धारा उत्पन्न होती है।

Fact Check
दावा
टीकाकरण के बाद टीका लगाए हुए बाहों से बिजली उत्पन्न हो जाती है।
नतीजा
यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications