Fact Check: आधार कार्ड पर मोदी सरकार दे रही 4.78 लाख का लोन? जानिए वायरल मैसेज की हकीकत
Fact Check Aadhar card Loan: सोशल मीडिया पर इन दिनों केंद्र सरकार द्वारा सभी आधार कार्ड धारकों को 4.78 लाख रुपए लोन देने का एक पोस्ट लिंक के साथ जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार की तरफ से सभी आधार कार्ड वालों को लोन दिया जा रहा है, जिसका लिमिट 4 लाख 78 हजार रुपए है। ऐसे में क्या है इस वायरल पोस्ट सच्चाई जानिए...

PIB ने बताई वायरल मैसेज की सच्चाई
सोशल मीडिया आजकल भ्रामक जानकारी फैलाने का एक आसान जरिया बन गया है, जिसके चंगुल में आकर लोग ऐसे अंजान लिंक पर क्लिक कर देते हैं, जिससे उनका सारा डेटा चोरी हो सकता है। अब ऐसे ही एक पोस्ट इन दिनों लोन देने के नाम पर वायरल हो रही है, जिसकी हकीकत प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की ओर से बताई गई है।

आधार कार्ड धारकों को 4.78 लाख रुपए लोन का दावा
इंटरनेट पर वायरल हो रहे भ्रामक मैसेज की फोटो शेयर करते हुए पीआईबी फैक्ट ने इसे फर्जी बताया है। साथ ही लिखा, 'दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को 4,78,000 रुपए का कर्ज मुहैया करा रही है। यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।' इसी के साथ लोगों उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे मैसेज को ना फॉरवर्ड करें और ना ही अपना व्यक्तिगत/वित्तीय विवरण साझा करें।

सावधान! सरकार नहीं लाई कोई भी ऐसा योजना
बता दें कि पीआईबी की फैक्ट चेक विंग सोशल मीडिया पर फैलाए जा रही झूठी खबरों का खंडन करती है। इसी तरह का एक फेक मैसेज इस साल अगस्त में भी सोशल मी़डिया पर वायरस हुआ था। उस वक्त भी पीआईबी ने स्पष्ट किया था कि केंद्र सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को 4.78 लाख रुपए का कर्ज देने की कोई योजना नहीं लाई है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को 4.78 लाख रुपए लोन दे रही है।
नतीजा
ये दावा पूरी तरह से फेक है। सरकार ऐसी कोई योजना नहीं लाई है।












Click it and Unblock the Notifications